1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Tubelight Box Office Collection: 5 दिन में भी 100 करोड़ की कमाई नहीं कर पाई सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’

Tubelight Box Office Collection: 5 दिन में भी 100 करोड़ की कमाई नहीं कर पाई सलमान खान की ‘ट्यूबलाइट’

 Published : Jun 28, 2017 02:10 pm IST,  Updated : Jun 28, 2017 08:16 pm IST

सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रिलीज को 5 दिन हो गए हैं लेकिन अब तक फिल्म 100 करोड़ का भी आंकड़ा नहीं पार कर पाई है।

tubelight- India TV Hindi
tubelight Image Source : PTI

नई दिल्ली: सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की रिलीज को 5 दिन हो गए हैं लेकिन अब तक फिल्म 100 करोड़ का भी आंकड़ा नहीं पार कर पाई है। सलमान खान की फिल्में 3 दिन में आसानी से 100 करोड़ की कमाई कर लेती हैं, लेकिन इस बार किस्मत ने सलमान का साथ नहीं दिया, फिल्म की कमाई की रफ्तार सुस्त पड़ गई है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करके 5वें दिन की कमाई बताई है। फिल्म ने पांचवे दिन 12 करोड़ का बिजनेस किया है। अब तक फिल्म ने कुल 95.86 करोड़ की कमाई कर ली है।

ट्यूबलाइट ने पहले दिन 21 करोड़ 15 लाख का बिजनेस किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 21 करोड़ 17 लाख का कारोबार किया। तीसरे दिन रविवार को फिल्म ने 22.45 करोड़ का कारोबार किया, वहीं ईद वाले दिन सलमान की फिल्म ने 19 करोड़ 9 लाख का बिजनेस किया था।

यानी सलमान की फिल्म ने एक भी दिन 30 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं किया, ये अपने आप में बेहद चौंकाने वाला है। 

'ट्यूबलाइट' की स्क्रीनिंग के दौरान चले पटाखे

ईद के दिन भी नहीं जली ट्यूबलाइट

यहां पढ़ें, ट्यूबलाइट की फिल्म समीक्षा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन