1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जब एक टीवी शो में एक्टर ने सच में जड़ दिया थप्पड़!

जब एक टीवी शो में एक्टर ने सच में जड़ दिया थप्पड़!

 Published : Sep 12, 2018 03:52 pm IST,  Updated : Sep 12, 2018 03:52 pm IST

अभिनेता निशांत सिंह मलकानी ने टेलीविजन शो 'गुड्डन..तुमसे न हो पाएगा' में अपने सह-कलाकार रेहान रॉय को शो के एक दृश्य की शूटिंग के दौरान असल में थप्पड़ जड़ दिया। 

निशांत-रेयॉन- India TV Hindi
निशांत-रेयॉन

मुंबई: अभिनेता निशांत सिंह मलकानी ने टेलीविजन शो 'गुड्डन..तुमसे न हो पाएगा' में अपने सह-कलाकार रेहान रॉय को शो के एक दृश्य की शूटिंग के दौरान असल में थप्पड़ जड़ दिया। दृश्य में निशांत को रेहान को थप्पड़ मारना था लेकिन उसे बेहतर बनाने की हड़बड़ी में निशांत ने असल में रेहान को थप्पड़ मार दिया।

निशांत ने एक बयान में बताया, "कई बार खासकर एक्शन दृश्यों के दौरान ऐसा हो जाता है। मुझे दृश्य के लिए रेहान को हल्के से थप्पड़ मारना था लेकिन यह असली जोरदार थप्पड़ में बदल गया। शुक्र है कि हमारे बीच दोस्ती और अच्छी समझ है इसलिए स्थिति नियंत्रित हो गई।"

उन्होंने कहा, "दृश्य के पूरे हो जाने के बाद हमने चैन की सांस ली। जाहिर सी बात है कि मैं शर्मिदा हो गया लेकिन रेहान ने मुझे सामान्य कराया और कहा कि अगर अंत भला तो सब भला।" शो जी टीवी पर प्रसारित होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन