1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कास्टिंग काउच का नया मामला, दलाल ने टीवी एक्ट्रेस से कहा- कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा

कास्टिंग काउच का नया मामला, दलाल ने टीवी एक्ट्रेस से कहा- कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा

 Published : Nov 30, 2017 10:14 am IST,  Updated : Nov 30, 2017 10:14 am IST

'सौभाग्यवती भव:' जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी सुलग्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर वॉट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

Sulagna Chatterjee CASTING COUCH- India TV Hindi
Sulagna Chatterjee CASTING COUCH

नई दिल्ली: टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच एक कड़वा सच है। कई ऐक्टर्स और एक्ट्रेसेज इससे गुजर चुके हैं लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी एक्ट्रेस ने इस कड़वी सच्चाई पर बात की है। जी हां, हाल ही में टीवी अभिनेत्री सुलग्ना चटर्जी को एक ऐसा ही ऑफर मिला था। जिसके मुताबिक अगर उन्हें काम करना है तो कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा। सुलग्ना ने बड़ी ही शालीनता से ऑफर ठुकरा दिया और उसका एक स्क्रीनशॉट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

'सौभाग्यवती भव:'  जैसे टीवी सीरियल में नजर आ चुकी सुलग्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर वॉट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

चैट में काम दिलाने वाले ने लिखा है- यह कॉम्प्रोमाइज वाला प्रोजेक्ट है, शूट पूरा होने और पूरी पेमेंट मिलने के बाद ही आपको कुछ करना है। तो क्या आप कॉम्प्रोमाइज के लिए तैयार हैं?

इस पर सुलग्ना ने कहा- सॉरी, मैं कोई कॉम्प्रोमाइज नहीं करूंगी।

इस पर दलाल ने कहा- यह मेरी नहीं डायरेक्टर की डिमांड है।

सुलग्ना ने रिप्लाई किया- किसी की भी हो। मैं ऐसा नहीं करूंगी।

बातचीत से पता चल रहा है कि टीवी इंडस्ट्री ऐसी है कि कि अगर आपको काम चाहिए तो समझौते करो। सुलग्ना ने इस इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ लिखा है, 'इस तरह के ऑफर्स इतने कॉमन होते हैं कि फिर इनसे फर्क पड़ना बंद हो जाता है।'

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन