1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करण जौहर ने ट्विंकल खन्ना के साथ काम करने को लेकर कह दी ये बड़ी बात

करण जौहर ने ट्विंकल खन्ना के साथ काम करने को लेकर कह दी ये बड़ी बात

 Published : Nov 20, 2018 10:22 am IST,  Updated : Nov 20, 2018 10:22 am IST

फिल्म निर्माता करण जौहर का कहना है कि उनके दोस्त और अभिनेत्री-लेखिका-निर्माता ट्विंकल खन्ना के साथ काम करना 'आसान और सहज' है।

Twinkle Khanna and Karan Johar- India TV Hindi
Twinkle Khanna and Karan Johar

नई दिल्ली: फिल्म निर्माता करण जौहर का कहना है कि उनके दोस्त और अभिनेत्री-लेखिका-निर्माता ट्विंकल खन्ना के साथ काम करना 'आसान और सहज' है। करण को ट्विंकल और उनके पति और स्टार अक्षय कुमार के साथ काम करने का मौका उस वक्त मिला था, जब उन्होंने अडानी विल्मर की फॉर्च्यून बिरयानी क्लासिक बासमती चावल के लिए एक विज्ञापन का निर्देशन किया था।

करण ने कहा, "ट्विंकल के साथ काम करना उतना ही मजेदार रहा जितनी मैंने कल्पना की थी। वह कई तरीकों से अनोखी हैं और वह सेट पर अपने साथ अद्भुत ऊर्जा लाती हैं।"

उन्होंने कहा, "ट्विंकल और अक्षय दोनों के साथ एक ही प्रोजेक्ट पर काम करना बहुत मजेदार रहा। यह देखते हुए कि हम इतने सालों से दोस्त रहे हैं, एक साथ काम करना बहुत आसान और सहज रहा।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन