1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय और ट्विंकल की बेटी की चोटी काटने वाला था चोटी गैंग, इस तरह बची चोटी

अक्षय और ट्विंकल की बेटी की चोटी काटने वाला था चोटी गैंग, इस तरह बची चोटी

 Published : Aug 13, 2017 06:08 pm IST,  Updated : Aug 13, 2017 06:09 pm IST

अब ये चोटी काटने वाला गैंग बॉलीवुड भी पहुंच गया है। वो भी सीधा अक्षय कुमार के घर।

akshay twinkle- India TV Hindi
akshay twinkle

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में लड़कियों की चोटी कटने की घटनाएं सामने आ रही हैं, इसके पीछे किसका हाथ है इस बात का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। अचानक से किसी की भी चोटी कट जाती है और उसकी तबीयत खराब हो जाती है और उसे अस्पताल में भर्ती करना पड़ता है। दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में इस संबंध में कई एफआईआर भी दर्ज की जा चुकी हैं।

अब ये चोटी काटने वाला गैंग बॉलीवुड भी पहुंच गया है। वो भी सीधा अक्षय कुमार के घर। जी हां, अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने ट्विटर पर एक ऐसा ही ट्वीट किया है। दरअसल अक्षय और ट्विंकल की बेटी नितारा अपने बाल नहीं कटवाना चाहती थी जबकि ट्विंकल चाहती थीं कि वो बेटी के बाल थोड़े ट्रिम कर दें। इस बीच ट्विंकल को एक आइडिया आया, उन्होंने सोचा वो रात को सो रही बेटी के बाल काट दें, और सारा इल्जाम चोटी काटने वाले गैंग पर लगा दें। ट्विंकल ने ये बात ट्वीट करके अपने फैंस से इस बारे में राय मांगी है।

हालांकि ट्विंकल के फैन उन्हें ऐसा नहीं करने की राय दे रहे हैं। उनका कहना है बाल तो बढ़ जाएंगे लेकिन इस तरह बेटी के भरोसे को तोड़ना ठीक नहीं है।

वहीं कुछ लोग इसे अच्छा आइडिया मान रहे हैं।

हॉलीवुड से अक्षय को मिल रही है टॉयलेट- एक प्रेम कथा के लिए बधाई

​टॉयलेट- एक प्रेम कथा ने मारी लंबी छलांग, पढ़िए, दूसरे दिन फिल्म ने की कितनी कमाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन