1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ट्विंकल खन्ना ने पिता राजेश खन्ना की पुण्यतिथि पर शेयर की मां डिंपल कपाड़िया संग रेयर थ्रोबैक फोटो

ट्विंकल खन्ना ने पिता राजेश खन्ना की पुण्यतिथि पर शेयर की मां डिंपल कपाड़िया संग रेयर थ्रोबैक फोटो

 Published : Jul 18, 2020 04:47 pm IST,  Updated : Jul 18, 2020 04:50 pm IST

राजेश खन्ना की पुण्यतिथि पर, ट्विंकल खन्ना ने अपने माता-पिता की खास ब्लैक एंड वाइट तस्वीर शेयर की।

राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया- India TV Hindi
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया Image Source : INSTAGRAM/TWINKLE KHANNA

मुंबई: ट्विंकल खन्ना ने शनिवार को अभिनेता असरानी के साथ माता-पिता डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना की एक मनमोहक तस्वीर साझा की। डिंपल ने थ्रो बैक फोटो में राजेश के गाल को छूती दिख रही थीं। बता दें आज शनिवार को राजेश खन्ना की पुण्यतिथि है।

ट्विंकल ने फोटो पर कोई कैप्शन नहीं दिया, यह तस्वीर मूल रूप से एक प्रशंसक ने शेयर की थी, प्रशंसक ने फोटो के साथ राजेश खन्ना के मशहूर गाने के बोल लिखे थे- आ ही जाता है जिसपे दिल आना होता है।

मजाक मजाक में ट्विंकल खन्ना को इस तरह की एडवाइस देते थे राजेश खन्ना, एक्ट्रेस ने पोस्ट में खुद किया खुलासा 

ट्विंकल खन्ना ने अभिनेता अक्षय कुमार से शादी की है और उनकी बेटी नितारा और एक बेटा आरव है। राजेश और डिंपल ने मार्च 1973 में शादी की, डिंपल ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत बॉबी से की थी। दंपति की दो बेटियां हैं, ट्विंकल और रिंकी खन्ना। 18 जुलाई 2012 को राजेश खन्ना का निधन हो गया।

 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन