Published : Mar 31, 2017 07:40 pm IST,
Updated : Mar 31, 2017 07:40 pm IST
भारतीय सिनेमा की ट्रेजडी क्वीन कही जाने वाली मीना कुमार की आज पुण्यतिथि है। महज 39 साल की उम्र में मीना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। अपने जीवन के बेहद कम समय में ही मीना ने वो मुकाम हासिल कर लिया जो आसानी से किसी को नसीब नहीं होता।
meena
मीना को 1966 में फिल्म 'काजल', 1963 में 'साहिब बीवी और गुलाम', 1954 में 'बैजू बावरा', 1955 में 'परिणीता' के लिए फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला।