1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना कपूर खान से फ्लाइट में मिले 'उरी' स्टार मोहित रैना, सेल्फी हुई वायरल

करीना कपूर खान से फ्लाइट में मिले 'उरी' स्टार मोहित रैना, सेल्फी हुई वायरल

 Published : Feb 23, 2019 07:33 pm IST,  Updated : Feb 23, 2019 07:33 pm IST

'उरी' स्टार मोहिता रैना की मुलाकात फ्लाइट में करीना कपूर खान से हुई। मोहित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करीना संग सेल्फी शेयर की है।

Uri actor Mohit Raina met Kareena Kapoor Khan on a flight- India TV Hindi
Uri actor Mohit Raina met Kareena Kapoor Khan on a flight Image Source : INSTAGRAM

'उरी' स्टार मोहिता रैना की मुलाकात फ्लाइट में करीना कपूर खान से हुई। मोहित ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर करीना संग सेल्फी शेयर की है। यह सेल्फी वायरल हो रही है। तस्वीर में करीना वाइट आउटफिट और मोहित वाइट टीशर्ट और ब्लू ब्लैज़र में नज़र आ रहे हैं।

मोहित ने तस्वीर के साथ लिखा है- ''शनिवार का दिन इतना भी बुरा नहीं होता।''

करीना दिल्ली से मुंबई लौट रही थीं। वह दिल्ली चाइल्ड हेल्थ से संबंधित एक इवेंट अटेंड करने गई थीं, जिसे आदर और नताशा पूनावाला ने आयोजित किया था। फिलहाल वह धर्मा प्रोडक्शन की 'गुड न्यूज़' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी हैं। फिल्म सेरोगेसी पर आधारित है। इसके अलावा वह करम जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी नज़र आएंगी। फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर और जाह्नवी कपूर भी हैं।

मोहित सीरियल 'देवों के देव: महादेव' से काफी पॉपुलर हुए थे। वह शो 'चंद्रगुप्त मौर्य' में भी नज़र आए थे। उन्होंने 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। फिल्म में उनके प्रदर्शन की काफी सराहना भी हुई है। वह वेब सीरीज़ 'भौकाल' में नज़र आने वाले हैं।

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस डिनर डेट के बाद किस करते आए नज़र, देखें Photos

रणबीर कपूर-आलिया भट्ट स्टारर 'ब्रम्हास्त्र' में ये WWE रेसलर भी आएंगे नज़र

शिल्पा शेट्टी ने पति राज कुंद्रा के साथ 'लम्बरगिनी' गाने पर किया डांस, देखें वीडियो

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन