1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'उरी' में राजनाथ की भूमिका निभाने वाले एक्टर नवतेज हुंदल की मौत पर निर्देशक दुखी

'उरी' में राजनाथ की भूमिका निभाने वाले एक्टर नवतेज हुंदल की मौत पर निर्देशक दुखी

 Published : Apr 11, 2019 07:50 pm IST,  Updated : Apr 11, 2019 07:50 pm IST

'उरी-द सíजकल स्ट्राइक' फिल्म में गृहमंत्री का किरदार निभा चुके नवतेज हुंदल की आठ अप्रैल को संक्षिप्त बीमारी के बाद अचानक मौत हो गई।

नवतेज हुंदल - India TV Hindi
नवतेज हुंदल 

मुंबई: 'उरी-द सíजकल स्ट्राइक' फिल्म में गृहमंत्री का किरदार निभा चुके नवतेज हुंदल की आठ अप्रैल को संक्षिप्त बीमारी के बाद अचानक मौत हो गई। इस फिल्म के निर्देशक आदित्य धर इसे स्वीकार नहीं पा रहे हैं कि नवतेज अब इस दुनिया में नहीं रहे।

धर ने कहा, "मैं नवतेज सर से पहली बार उरी के लुक टेस्ट के दौरान मिला था। हमारे मेकअप डिजाइनर विक्रम गायकवाड़ उनके लुक से संतुष्ट हुए। उन्हें गृहमंत्री का परिधान पहनाया गया और मेकअप किया गया। गृहमंत्री के किरदार के लिए वह बिल्कुल फिट थे।" नवतेज का किरदार गृहमंत्री राजनाथ सिंह पर आधारित था।

दिवंगत अभिनेता के काम की तारीफ करते हुए निर्देशक ने कहा, "उनके हाव-भाव और उनकी आवाज किरदार की मांग के अनुसार थे। हर दिन सेट पर शूट से पहले वह मुझे आशीर्वाद देते थे। उनका कहा हर एक शब्द सबको प्रेरित करता था। सच में उनका जाना बहुत दुखद है। इससे साबित होता है कि जिदगी का कोई भरोसा नहीं है। उनके परिवार, दोस्तों के साथ मेरी गहरी सहानुभूति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।"

नवतेज के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

Vaddi Sharaban: अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे' का पहला गाना हुआ रिलीज

अमिताभ बच्चन-इमरान हाशमी पहली बार साथ में मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म में आएंगे नज़र, पढ़ें डिटेल्स

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन