1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला ने किया फिल्मफेयर अवार्ड नाइट पर डांस, वायरल हुआ वीडियो

उर्वशी रौतेला ने किया फिल्मफेयर अवार्ड नाइट पर डांस, वायरल हुआ वीडियो

 Published : Apr 12, 2021 02:46 pm IST,  Updated : Apr 12, 2021 02:46 pm IST

र्वशी रौतेला को मनीष पॉल ने जान्हवी कपूर की फिल्म "रूही" का गाना "नदियों पर" डांस चैलेंज दिया था, जिसे उर्वशी एक्सेप्ट कर लेती हैं और अपने डांस मूव्स और कॉन्फिडेंस के साथ इस चैलेंज को पूरा करती हैं।

urvashi rautela- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला ने किया फिल्मफेयर अवार्ड नाइट पर डांस Image Source : INSTAGRAM- URVASHI RAUTELA

एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों के साथ ही अपने डांस और खूबसूरत अदाओं के लिए जानी जाती हैं। उर्वशी हाल ही में 66th फिल्मफेयर अवार्ड नाइट में नज़र आयी थीं जिसमें उनकी ड्रेस की काफी तारीफ भी हुई थी, और अब उसी अवार्ड नाइट से एक वीडियो वायरल हो रहा है। उर्वशी रौतेला को मनीष पॉल ने जान्हवी कपूर की फिल्म "रूही" का गाना "नदियों पर" डांस चैलेंज दिया था, जिसे उर्वशी एक्सेप्ट कर लेती है और अपने डांस मूव्स और कॉन्फिडेंस के साथ इस चैलेंज को पूरा करती हैं।

हार्दिक पांड्या ने बीच पर बेटे अगस्त्य के साथ बिताया दिन, पत्नी नताशा स्टैंकोविक ने किया प्यारा कमेंट

उर्वशी का डांस देखकर अवार्ड नाइट में बैठे सभी सेलिब्रिटी खुश होते हैं और माहौल झूम उठा है, डांस ख़तम होते है जब मनीष पॉल ने आयुष्मान खुराना से पूछा की आखिर उर्वशी का ये डांस उन्हें कैसा लगा तो आयुष्मान ने शरमाते हुए उर्वशी के डांस को हॉट कहते हैं। 

दीपिका पादुकोण ने MAMI के चेयरपर्सन के पद से दिया इस्तीफा, कहा- नहीं दे पा रही थी पूरा ध्यान

उर्वशी आने वाले दिनों में 'द ब्लैक रोज', 'थ्रितुत्तु पयाले 2' जो की तमिल सुपर हिट फिल्म का रीमेक है, वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नडक आने वाली हैं, इसके अलावा वो इजिप्ट के अभिनेता और सिंगर मोहम्मद रमदान के साथ 'वर्साचे' म्यूजिक एल्बम में भी नज़र आने वाली हैं इसके अलावा उर्वशी गुरु रंधावा के साथ 'मर जायेंगे' म्यूजिक एल्बम में रोमांस करते हुए जल्द ही नज़र आएंगी।

बाफ्टा 2021: ऋषि कपूर, इरफान खान, चैडविक बोसमैन को दी गई श्रद्धांजलि 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन