1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उर्वशी रौतेला ने शेयर किया फिटनेस वीडियो, कहा- ईट, स्लीप, स्क्वॉट, रिपीट

उर्वशी रौतेला ने शेयर किया फिटनेस वीडियो, कहा- ईट, स्लीप, स्क्वॉट, रिपीट

 Published : Nov 27, 2020 11:21 pm IST,  Updated : Nov 27, 2020 11:21 pm IST

अभिनेत्री ने हाल ही में शेयर किया कि जब भूमिकाएं लेने की बात आती वह फिल्मों की सभी शैलियों को करने की कोशिश करना चाहती हैं।

उर्वशी रौतेला ने शेयर किया फिटनेस वीडियो- India TV Hindi
उर्वशी रौतेला ने शेयर किया फिटनेस वीडियो Image Source : INSTAGRAM- URVASHI RAUTELA

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री और ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला ने सोशल मीडिया पर जीवन का मंत्र शेयर किया है। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह स्क्वैट्स मारते नजर आ रही हैं। उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "जीवन में उतार-चढ़ाव होते रहते हैं। हम उन्हें स्क्वाट्स कहते हैं। ईट, स्लीप, स्क्वॉट, रिपीट । हैशटैग उर्वशीरुतेला, हैशटैग प्यार हैशटैग स्क्वॉट।"

अभिनेत्री ने हाल ही में शेयर किया कि जब भूमिकाएं लेने की बात आती वह फिल्मों की सभी शैलियों को करने की कोशिश करना चाहती हैं।

वह अब अपनी अगली तेलुगू फिल्म 'ब्लैक रोज' की रिलीज का इंतजार कर रही है। अभिनेत्री और पूर्व ब्यूटी क्वीन उर्वशी रौतेला का कहना है कि शराब, ड्रग्स या जुए के जरिए थोड़े समय का मजा या खुशी लेने की बजाय लोगों को अपना समय उन चीजों में देना चाहिए जो स्थायी खुशी देती हैं। उर्वशी ने कहा, "हम खुद को उन्हीं चीजों के लिए प्रेरित करते हैं जो हम बनना चाहते हैं। हम अपने विचारों के अधीन होते हैं। यदि हम अपने विचार नहीं बदल सकते हैं तो हम कुछ नहीं बदल सकते हैं। इसीलिए मेरा मानना है कि हम सभी को फिटनेस का आदी होना चाहिए।"

उर्वशी मानती हैं कि फिटनेस और करुणा दो ऐसी चीजें हैं जो स्थायी खुशी ला सकती हैं।

उर्वशी ने कहा हमें फिटनेस का आदी होना चाहिए

उन्होंने आगे कहा, "मेरा मानना है कि करुणा और फिटनेस वो चीजें हैं, जिनको हम अपनी जिंदगी में शामिल करें तो हमारे जीवन में तुरंत खुशी दस्तक देती है और यह लंबे समय तक हमारी जिंदगी में रहती है। मैं अल्कोहल, ड्रग्स या जुआ जैसे थोड़े समय की खुशी देने की बात नहीं कर रही हूं। मैं इस बात पर गहरा भरोसा करती हूं कि दयालुता-करुणा सच्ची और स्थायी खुशी लाती है।"

उर्वशी और मोहसिन का हाल ही में एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है

हाल ही में मोहसिन खान के साथ उर्वशी रौतेला का एक म्यूजिक वीडियो सामने आया है, इस वीडियो में ब्रेकअप का दर्द दिखाया गया है, गाने के बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने को म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है और उन्होंने ही इस गाने को अपनी आवाज दी है।

 नेहा कक्कड़ की शादी में उर्वशी रौतेला ने खींचा सबका ध्यान, पहना 55 लाख का लहंगा और भारी भरकम गहने

गाने में उर्वशी और मोहसिन स्ट्रगल कर रहे एक्टर्स के रोल में हैं, उर्वशी को पहले सफलता मिल जाती है और फिर उन्हें मोहसिन का साथ पसंद नहीं आता है और वो अमीर लड़के के लिए मोहसिन खान को चीट करती हैं, जिससे मोहसिन काफी टूट जाते हैं और फिर वो भी मेहनत करते हैं और उर्वशी से बड़े स्टार बन जाते हैं। जिसके बाद उर्वशी उनके पास लौटकर आती हैं मगर इस बार मोहसिन उनके लिए दरवाजा बंद कर देते हैं। 

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का म्यूजिक वीडियो 'बारिश' हुआ रिलीज, दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री

फैंस को ये गाना खूब पसंद आया है, वो कह रहे हैं कि ये गाना नहीं बल्कि हर उस शख्स का इमोशन है जो इस ब्रेकअप के दर्द से गुजरा है। देखिए गाना-

अभिनेत्री जल्द ही फिल्म 'ब्लैक रोज' के जरिए तेलुगु इण्डस्ट्री में डेब्यू करने जा रही हैं।

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन