1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Woh Chaand Kahan Se Laogi: मोहसिन खान-उर्वशी रौतेला का दर्दभरा गाना 'वो चांद कहां से लाओगी' रिलीज

Woh Chaand Kahan Se Laogi: मोहसिन खान-उर्वशी रौतेला का दर्दभरा गाना 'वो चांद कहां से लाओगी' रिलीज

 Published : Nov 26, 2020 06:42 pm IST,  Updated : Nov 26, 2020 06:48 pm IST

मोहसिन खान और उर्वशी रौतेला पर फिल्माए गाने के बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने को म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है और उन्होंने ही इस गाने को अपनी आवाज दी है।

Woh Chaand Kahan Se Laogi song out, mohsin khan, urvashi rautela- India TV Hindi
Woh Chaand Kahan Se Laogi song out Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के कार्तिक गोयनका के रोल से मशहूर होने वाले टीवी एक्टर मोहसिन खान का नया म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है। वीडियो का नाम है- वो चांद कहां से लाओगी। इस वीडियो में मोहसिन खान के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला नजर आ रही हैं। वीडियो में ब्रेकअप का दर्द दिखाया गया है, गाने के बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने को म्यूजिक विशाल मिश्रा ने दिया है और उन्होंने ही इस गाने को अपनी आवाज दी है।

 नेहा कक्कड़ की शादी में उर्वशी रौतेला ने खींचा सबका ध्यान, पहना 55 लाख का लहंगा और भारी भरकम गहने

गाने में उर्वशी और मोहसिन स्ट्रगल कर रहे एक्टर्स के रोल में हैं, उर्वशी को पहले सफलता मिल जाती है और फिर उन्हें मोहसिन का साथ पसंद नहीं आता है और वो अमीर लड़के के लिए मोहसिन खान को चीट करती हैं, जिससे मोहसिन काफी टूट जाते हैं और फिर वो भी मेहनत करते हैं और उर्वशी से बड़े स्टार बन जाते हैं। जिसके बाद उर्वशी उनके पास लौटकर आती हैं मगर इस बार मोहसिन उनके लिए दरवाजा बंद कर देते हैं। 

शिवांगी जोशी और मोहसिन खान का म्यूजिक वीडियो 'बारिश' हुआ रिलीज, दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री

फैंस को ये गाना खूब पसंद आया है, वो कह रहे हैं कि ये गाना नहीं बल्कि हर उस शख्स का इमोशन है जो इस ब्रेकअप के दर्द से गुजरा है। देखिए गाना-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन