'शुद्ध देसी रोमांस', 'बेफिक्रे' जैसी फिल्म में नज़र आ चुकीं एक्ट्रेस वाणी कपूर अब रणबीर कपूर के साथ 'शमशेरा' में दिखेंगी। दोनों जल्द फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। वाणी को रणबीर का स्वभाव बहुत पसंद है और उन्होंने रणबीर को विनम्र और सहयोगी बताया है।
Related Stories
'शमशेरा' को करण मल्होत्रा डायरेक्ट करेंगे। यह 18वीं सदी के डकैतों की कहानी है, जो अंग्रेजों से अपने अधिकारों एवं स्वतंत्रता की जंग को बयां करती है।
वाणी ने पीटीआई-भाषा को बताया,'' रणबीर बहुत प्यारे, विनम्र, सहयोग करने वाले और बहुत साधारण हैं। इस तरह की सादगी ढूंढ पाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा, मैं एक गैर-फिल्मी पृष्ठभूमि से आती हूं इसलिए आप अपने दिमाग में उन लोगों को लेकर धारणा बना लेते हैं, जिनके बारे में आपने सुना है। इस धारणा जिसे लोगों को तोड़ना चाहिए, मुझ में यह कला नहीं है। लेकिन रणबीर मेरे प्रति बहुत विनम्र एवं आत्मीय रहे हैं।''
'शमशेरा' के अलावा वाणी, सिद्धार्थ आनंद की भी एक फिल्म में काम कर रही हैं, जिसमें ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
(इनपुट- भाषा)
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
एक्टर महेश आनंद का निधन, फिल्मों में विलेन के रोल के लिए थे मशहूर