1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वाणी कपूर ने बताया, अक्षय कुमार ने बेल बॉटम के सफर को कैसे 'खास' बनाया

वाणी कपूर ने बताया, अक्षय कुमार ने बेल बॉटम के सफर को कैसे 'खास' बनाया

 Published : Dec 09, 2020 09:53 pm IST,  Updated : Dec 09, 2020 09:53 pm IST

 वाणी कपूर ने बेल बॉटम फिल्म में अपने सह-अभिनेता अक्षय कुमार की प्रशंसा की है। 

vaani kapoor, akshay kumar- India TV Hindi
वाणी कपूर, अक्षय कुमार Image Source : INSTAGRAM- VAANI KAPOOR

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री वाणी कपूर ने बेल बॉटम फिल्म में अपने सह-अभिनेता अक्षय कुमार की प्रशंसा की है। उन्होंने बुधवार को इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड के सुपर स्टार अक्षय कुमार के साथ धूप की सुनहरी किरणों वाली एक सेल्फी साझा की है। फोटो में दोनों ही कलाकार मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में वाणी ने पिंक कलर की शर्ट और ब्लैक कलर की जैकेट पहनी हुई है। वहीं अक्षय कुमार का कुछ चेहरा उनकी ब्लू-ग्रे हुडी जैकेट से ढका हुआ है।

PHOTOS: निहारिका कोनिडेला-चैतन्य जेवी की शादी की पहली तस्वीर आई सामने

वाणी ने फोटो को कैप्शन में लिखा, "अक्षय सर, आप शानदार हैं। आपने मेरे लिए इस यात्रा को बहुत खास बना दिया है। मैं आपके साथ की गई मस्ती को तब तक याद रखूंगी जब तक हम दोबारा नहीं मिलते।"

उर्वशी रौतेला ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया कोविड-19 टेस्ट कराते हुए वीडियो, बताया अपना अनुभव

वाणी ने हाल ही में अक्षय कुमार के लिए कहा था, "मेरे लिए अक्षय सर हर तरीके से एक सुपरस्टार हैं। मैं उनके साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने के लिए बहुत आभारी हूं। वह एक अभिनेता के तौर पर बहुत ही आकर्षक हैं। वह एक्शन, कॉमेडी, रोमांस, थ्रिलर हर चीज में सर्वश्रेष्ठ हैं। वह इतने प्रतिभाशाली और अनुभवी हैं कि कोई भी हर समय उन्हें देखकर उनसे सीख सकता है।"

रंजीत एम.तिवारी द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक जासूसी थ्रिलर है। इसमें हुमा कुरैशी और लारा दत्ता ने भी अभिनय किया है। यह 2 अप्रैल 2021 को रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन