1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बचपन में अंडरटेकर से वरुण धवन को लगता था डर

बचपन में अंडरटेकर से वरुण धवन को लगता था डर

 Published : Jun 26, 2020 10:53 pm IST,  Updated : Jun 26, 2020 10:55 pm IST

वरुण धवन ने डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज अंडरटेकर के रिटायरमेंट की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक भावुक नोट लिखा है।

varun dhawan- India TV Hindi
वरुण धवन  Image Source : INSTAGRAM/VARUNDVN

बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज अंडरटेकर के रिटायरमेंट की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक भावुक नोट लिखा है। वरुण इंस्टाग्राम पर लिखते हैं, "धन्यवाद टेकर। जहां तक मुझे याद है, तो मैं डब्ल्यूडब्ल्यूई का प्रशंसक रहा हूं। यह शख्स मेरे सपने और डरावने सपनों का हिस्सा रहा है। बचपन में मैं उनसे डरा करता था, लेकिन बड़े होने पर उनके कौशल और एथलेटिज्म की सराहना करने लगा। यादों के लिए आपको शुक्रिया।"

तीन दशक लंबे अपने करियर के बाद अंडरटेकर ने अपने डॉक्यूसीरीज 'अंडरटेकर : द लास्ट राइड' के आखिरी एपिसोड के दौरान अपने रिटायरमेंट की घोषणा की।

वरुण धवन ने 'अक्टूबर' की सह-कलाकार बनिता संधू को खास अंदाज मे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। वरुण ने सोशल मीडिया पर अपनी और बनिता की प्यारी सी तस्वीर शेयर की। उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो बनिता संधू, आप पर गर्व है।" अभिनेत्री ने वरुण के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, "आप पर हमेशा गर्व होता है।''

वर्कफ्रंट की बात करें तो वरुण धवन आने वाले दिनों में सारा अली खान के साथ फिल्म कुली नंबर वन में दिखेंगे। यह फिल्म उनके पिता डेविड धवन बना रहे हैं। यह फिल्म डेविड धवन की पुरानी फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक होगी, जिसमें गोविंदा और करिश्मा लीड रोल में थे।

(इनपुट-आईएएनएस)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन