1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने सारा अली खान की डांस रिहर्सल वीडियो को किया वायरल, Coolie No. 1 में आएंगे

वरुण धवन ने सारा अली खान की डांस रिहर्सल वीडियो को किया वायरल, Coolie No. 1 में आएंगे

 Published : Aug 27, 2019 04:45 pm IST,  Updated : Aug 27, 2019 04:45 pm IST

वरुण धवन और सारा अली खान जल्द ही 'कुली नंबर 1' में नजर आने वाले हैं।सारा के डांस रिहर्सल की वीडियो वरुण ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

Varun dhawan and sara ali khan- India TV Hindi
Varun dhawan and sara ali khan Image Source : INSTAGRAM

वरुण धवन और सारा अली खान फिल्म कुली नंबर.1 में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस समय वरुण और सारा फिल्म के गाने की रिहर्सल कर रहे हैं। रिहर्सल के दौरान की कुछ वीडियो वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। जिसमें दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

वायरल हो रही वीडियो में वरुण धवन सारा अली खान से बात कर रहे हैं। उनकी सिर्फ आवाज सुनाई दे रही है। प्रैक्टिस के दौरान सारा थक जाती हैं और धीरे-धीरे डांस करती हैं। जैसे ही वरुण सारा एनर्जी बोलते हैं तो सारा अपना जोश जाहिर करती हैं।

इस गाने को गणेश आचार्य कोरियोग्राफ कर रहे हैं। एक दिन पहले वरुण ने सारा और गणेश आचार्य के साथ एक फोटो शेयर की थी। फोटो शेयर करते हुए वरुण ने लिखा- मास्टरजी गणेश आचार्य जिन्होनें कुली का ऑरिजिनल गाना कोरियोग्राफ किया था। Sara ji ने मेरे वस्त्र के रंग को copy किया।

डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'कुली नंबर-1' में दोनों सितारे एक साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 1995 में गोविंदा और करिश्मा कपूर अभिनीत फिल्म की रीमेक है। इस कॉमेडी फिल्म के अगले साल मई में रिलीज होने की उम्मीद है।

Also Read:

P.V सिंधु की बॉयोपिक में कोच का रोल करेंगे अक्षय कुमार!

शाहरुख खान के बेटे अबराम घर की पंरपरा को बढ़ा रहे हैं आगे, ताइक्वांडो में मिला यैलो बेल्ट

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन