1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शेयर की फोटो, लिखा- 'जब तक तुम मेरे साथ हो...'

वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शेयर की फोटो, लिखा- 'जब तक तुम मेरे साथ हो...'

 Written By: IANS
 Published : Sep 12, 2020 08:37 pm IST,  Updated : Sep 12, 2020 08:37 pm IST

वरुण धवन और नताशा दलाल स्विमिंग पूल के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं। वरुण ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए खास मैसेज लिखा है।

varun dhawan shares pic with girlfriend natasha dalal- India TV Hindi
वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड नताशा के साथ शेयर की फोटो Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसका कैप्शन लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। तस्वीर में ये दोनों मुस्कुराते हुए पोज देते नजर आ रहे हैं।

अपने पोस्ट के कैप्शन में वरुण लिखते हैं, "जब तक तुम मेरे साथ हो, मुझे कोई डर नहीं।"

वरुण धवन को रात-दिन है कोरोना वैक्सीन का इंतजार

तस्वीर में अभिनेता एक ऑरेंज जिपर और मैचिंग शॉर्ट्स में नजर आ रहे हैं, जबकि नताशा सिंपल लुक में दिखाई पड़ रही हैं। दोनों को एक पूल के पास खड़े देखा जा सकता है।

अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने एक हार्ट ईमोजी के साथ इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। साथ ही अभिनेता के कई प्रशंसकों को भी यह तस्वीर काफी भा रही है।

वरुण और नताशा एक-दूसरे के साथ काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं, लेकिन उन्हें अपनी निजी जिंदगी का जिक्र ज्यादा करना पसंद नहीं है। वह नताशा के साथ कभी-कभार अपनी तस्वीर साझा करते हैं।

आने वाले समय में वरुण फिल्म 'कुली नंबर वन' में सारा अली खान संग नजर आने वाले हैं, जिसके निर्देशक उनके पिता डेविड धवन हैं। यह साल 1995 में इसी नाम से आई हिट फिल्म की रीमेक है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन