राजकुमार राव(Rajkummar Rao) और श्रद्धा कपूर की हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री(Stree) लोगों को बहुत पसंद आई थी। ऑडियन्स के साथ क्रिटिक्स ने भी फिल्म की बहुत तारीफ की थी। स्त्री की सफलता के बाद अप इसका सीक्वल बनाने की तैयारी की जा रही है। फिल्म का नाम स्त्री 2 होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में विक्की का रोल निभाने वाले राजकुमार राव को वरुण धवन(Varun Dhawan) रिप्लेस कर सकते हैं।
Related Stories
रिपोर्ट्स के मुताबिक वरुण धवन स्त्री 2 के मेकर्स से मीटिंग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक यह फैसला नहीं लिया गया है की स्त्री 2 में राजकुमार राव ही नजर आएंगे या उन्हें वरुण धवन रिप्लेस करेंगे। मगर वरुण धवन राजकुमार राव को रिप्लेस करते हैं तो उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि उन्हें स्त्री में रोल के लिए बहुत सराहा गया था। राजकुमार राव के साथ श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, पंकज त्रिपाठी और अभिषेक बनर्जी की एक्टिंग भी शानदार है।
वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन में बिजी है। 'कलंक' में वरुण धवन के साथ आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं। 'कलंक' 17 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसके साथ ही इसी साल वरुण धवन की फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' रिलीज होगी।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
शाहरुख खान को द यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ लंदन ने दी डॉक्टरेट की उपाधि
फिल्म '83' के प्रैक्टिस सेशन के दौरान फैन्स से मिले रणवीर सिंह, वीडियो हुआ वायरल