1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. वरुण धवन ने बनिता संधू को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

वरुण धवन ने बनिता संधू को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

 Published : Jun 23, 2020 12:05 am IST,  Updated : Jun 23, 2020 12:05 am IST

वर्कफ्रंट की बात करें तो बनिता ने 2018 में फिल्म 'अक्टूबर' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। 

वरुण धवन ने बनिता संधू...- India TV Hindi
वरुण धवन ने बनिता संधू को जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं Image Source : INSTAGRAM VARUN DHAWAN

मुंबई: अभिनेता वरुण धवन ने 'अक्टूबर' की सह-कलाकार बनिता संधू को खास अंदाज मे जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। वरुण ने सोशल मीडिया पर अपनी और बनिता की प्यारी सी तस्वीर शेयर की। उन्होंने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो बनिता संधू, आप पर गर्व है।" अभिनेत्री ने वरुण के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा, "आप पर हमेशा गर्व होता है।''

instagram varun dhawan
Image Source : INSTAGRAM VARUN DHAWANवरुण धवन ने बनिता को दी जन्मदिन की बधाई

Watch: टीवी में डेब्यू से पहले इस शो में ऑडियंस बने थे सुशांत सिंह राजपूत, थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल

वर्कफ्रंट की बात करें तो बनिता ने 2018 में फिल्म 'अक्टूबर' के साथ बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की। वह प्रिसिला क्विंटाना-स्टारर एक्शन सीरीज 'पंडोरा' में दिखाई देंगी।

Watch: सुशांत सिंह राजपूत का थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन के साथ अवॉर्ड शो में किया था डांस

वहीं वरुण धवन आने वाले दिनों में सारा अली खान के साथ फिल्म कुली नंबर वन में दिखेंगे। यह फिल्म उनके पिता डेविड धवन बना रहे हैं। यह फिल्म डेविड धवन की पुरानी फिल्म कुली नंबर 1 का रीमेक होगी, जिसमें गोविंदा और करिश्मा लीड रोल में थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन