1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शर्मिला टैगोर ने कोरोना वैक्सीन का लगवाया पहला टीका, बेटी सबा पटौदी ने शेयर की ये तस्वीर

शर्मिला टैगोर ने कोरोना वैक्सीन का लगवाया पहला टीका, बेटी सबा पटौदी ने शेयर की ये तस्वीर

 Published : Mar 20, 2021 10:42 pm IST,  Updated : Mar 20, 2021 10:42 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने शनिवार को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। इस बात की जानकारी शर्मिला टैगोर की बेटी और ज्वेलरी डिजाइनर सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम पर इंस्टा स्टोरी शेयर करके दी।

Sharmila Tagore- India TV Hindi
Sharmila Tagore   Image Source : INSTAGRAM/ SABA PATAUDI

बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने शनिवार को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले लिया है। इस बात की जानकारी शर्मिला टैगोर की बेटी और ज्वेलरी डिजाइनर सबा पटौदी ने इंस्टाग्राम पर इंस्टा स्टोरी शेयर करके दी। सबा ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें शर्मिला टैगोर कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए नजर आ रही हैं। 

प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क के अपने रेस्टोरेंट SONA की दिखाई झलक, देखिए INSIDE तस्वीरें

Sharmila Tagore
Image Source : INSTAGRAM/SABA PATAUDISharmila Tagore 

सामने आई तस्वीर में शर्मिला टैगोर सफेद रंग का कुर्ता और मास्क लगाए हुए विक्ट्री साइन दिखाते हुए दिखाई दीं। शर्मिला टैगोर 76 साल की हैं। शर्मिला टैगोर से पहले उनके बेटे सैफ अली खान भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। 

वरुण धवन ने पत्नी नताशा दलाल संग बोटिंग करते हुए शेयर की तस्वीर, बोले- 'हनीमून पर नहीं हूं'

शर्मिला और सैफ के अलावा कई सितारे कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगवा चुके हैं। इन सितारों में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, मोहनलाल, परेश रावल, सतीश शाह, जितेंद्र, अनुपम खेर, जॉनी लिवर और राकेश रोशन भी हैं। 

धर्मेंद्र ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लेने के बाद ट्विटर पर एक कैप्शन के साथ अपनी तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा था- 'ट्वीट करते करते..जोश आ गया..और मैं निकल गया वैक्सीनेशन लेने...ये शो ऑफ नहीं है बस आप लोगों को प्रेरित करना चाहता हूं..दोस्तों अपना ध्यान रखिए।'

इस वीडियो को शेयर करने के अलावा धर्मेंद्र ने एक और ट्वीट किया था। इस ट्वीट में अभिनेता ने लोगों से मास्क पहनने की गुजारिश की। धर्मेंद्र ने ट्वीट किया- 'लॉक डाउन को लॉक करना है..तो दो गज की दूरी मास्क जरूरी।'

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन