1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दिग्गज अभिनेत्री चित्रा का 56 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

दिग्गज अभिनेत्री चित्रा का 56 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से निधन

 Published : Aug 21, 2021 04:00 pm IST,  Updated : Aug 23, 2021 02:55 pm IST

दिग्गज अभिनेत्री चित्रा का शनिवार को 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री को सालिग्राम में कार्डियक अरेस्ट हुआ।

अभिनेत्री चित्रा का 56 साल की उम्र में निधन- India TV Hindi
अभिनेत्री चित्रा का 56 साल की उम्र में निधन Image Source : TWITTER- PRITHVIRAJ SUKUMARAN

चेन्नई: मलयालम सिनेमा में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली दिग्गज अभिनेत्री चित्रा का शनिवार को 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेत्री को सालिग्राम में कार्डियक अरेस्ट हुआ। अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शोक व्यक्त किया।

गुजरे जमाने की अभिनेत्री की एक तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'रेस्ट इन पीस।'

Celebs Daily Insta Update: 'बचपन का प्यार' पर थिरकीं मौनी रॉय; जेह को गोद में लेकर करीना कपूर ने जाहिर की खुशी  

अभिनेत्री, जो लोकप्रिय रूप से 'नल्लनई' चित्रा के नाम से जानी जाती थी। उन्होंने 100 से अधिक तमिल और मलयालम फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री ने के. बालाचंदर की तमिल फिल्म 'अपूर्व रागंगल' से अभिनय की शुरूआत की।

उन्होंने अंतत: 1983 में अभिनेता मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म 'अट्टाकलासम' में एक वयस्क के रूप में अपनी शुरूआत की। चित्रा के परिवार में पति विजयराघवन और बेटी महालक्ष्मी हैं।

पॉकेट मनी के लिए जल्दी ही मॉडलिंग करने लगी थीं मलाइका अरोड़ा

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन