1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान के साथ 'दंगल' की शूटिंग के अनुभव किए शेयर

सान्या मल्होत्रा ने आमिर खान के साथ 'दंगल' की शूटिंग के अनुभव किए शेयर

 Published : Aug 20, 2021 10:29 pm IST,  Updated : Aug 20, 2021 10:29 pm IST

सान्या मल्होत्रा ने फिल्म दंगल और आमिर खान के साथ शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में कुछ किस्से साझा किए। 

sanya malhotra- India TV Hindi
सान्या मल्होत्रा ने 'दंगल' की शूटिंग के अनुभव किए शेयर  Image Source : INSTAGRAM

 

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और वरुण शर्मा इस रविवार के एपिसोड के दौरान 'जी कॉमेडी शो' में विशेष अतिथि के रूप में दिखाई देंगे। फराह खान इस शो को जज करती हैं। एक्ट्रेस चित्रशी रावत फिल्म 'दंगल' का स्पूफ शो करने वाली है। सान्या मल्होत्रा ने फिल्म दंगल और आमिर खान के साथ शूटिंग के अपने अनुभव के बारे में कुछ किस्से साझा किए। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे चित्रशी ने एक बार उनके साथ 'दंगल' के लिए ऑडिशन दिया था। इस खुलासे से सभी चौंक जाते है। सान्या ने ऑडिशन के दौरान उन दोनों के बीच हुई घटनाओं का भी जिक्र भी किया।

करीना कपूर ने बेटे Jeh के साथ शेयर की फोटो, सैफ अली खान संग वेकेशन पर है एक्ट्रेस

जैसा कि सान्या मल्होत्रा ने खुलासा किया कि बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं, लेकिन चित्रशी और मैंने दंगल के लिए ऑडिशन दिया था। हमने साथ में वर्कशॉप भी किए थे। हम ऑडिशन के दौरान फिल्म में भी लड़े थे। ऑडिशन प्रक्रिया में लगभग दो महीने लगे, इस दौरान हमने एक साथ बहुत अच्छा समय बिताया था।

अर्जुन कपूर ने ट्रांसफॉर्मेशन से किया सभी को हैरान, फिटनेस के लिए फैंस को दी ये सलाह

आमिर खान के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' टैग के बारे में बात करते हुए, उन्होंने आगे कहा कि आमिर सर 'दंगल' के सेट पर पूर्णता के लिए प्रयास करते हैं, हमारे निर्देशक नितेश तिवारी मिस्टर परफेक्शनिस्ट टैग के हकदार थे। वह हमारे लिए असली 'बापू' थे, जो हमें कुश्ती के लिए सुबह 5 बजे जगाते थे। शूटिंग से पहले हमें 10 महीने की ट्रेनिंग दी गई थी।

फराह खान का 'जी कॉमेडी शो' जी टीवी पर प्रसारित होता है।

इनपुट- आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन