1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आशा करता हूं 'मुन्ना भाई 3' इस साल शुरू हो जाए: विधु विनोद चोपड़ा

आशा करता हूं 'मुन्ना भाई 3' इस साल शुरू हो जाए: विधु विनोद चोपड़ा

 Published : Feb 03, 2019 09:18 pm IST,  Updated : Feb 03, 2019 09:18 pm IST

विधु विनोद चोपड़ा आशा कर रहे हैं कि इस साल 'मुन्ना भाई 3' शुरू हो जाएगी।

Vidhu Vinod Chopra hopes to start Munna Bhai 3 this year - India TV Hindi
Vidhu Vinod Chopra hopes to start Munna Bhai 3 this year

साल 2006 में 'लगे रहो मुन्ना भाई' के रिलीज़ के बाद कोई भी ऐसा इवेंट नहीं होगा, जिसमें फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा से यह ना पूछा गया हो कि 'मुन्ना भाई' सीरीज की तीसरी फिल्म कब रिलीज़ होगी। हालांकि विधु ने हमेशा यही कहा है कि वह तब तक फिल्म नहीं बनाएंगे, जब तक उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिलेगी, लेकिन लगता है उनके साथ-साथ लोगों का इंतज़ार भी खत्म हो गया है।

indianexpress.com से इंटरव्यू में विधु ने कहा कि अगर सब सही रहा तो फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू हो जाएगी।

''मैंने अपनी अगली मुन्ना भाई अब तक नहीं बनाई क्योंकि मुझे अच्छी स्क्रिप्ट नहीं मिली। मैं आशा करता हूं कि इस साल मुझे मिल जाएगी।''

हालांकि इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता कि फिल्म को राजकुमार हिरानी ही डायरेक्ट करेंगे या नहीं क्योंकि हिरानी पर यौन शोषण का आरोप लगा है।

विधु ने 'मुन्ना भाई सीरीज के साथ-साथ हिरानी की सभी फिल्में प्रोड्यूस की हैं। विधु ने अभी तक हिरानी पर लगे आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिया है।

पिछले हफ्ते 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' के प्रमोशनल इवेंट पर विधु से हिरानी पर लगे आरोपों के बारे में पूछा गया था। ''यह स्टेज दूसरा है, जो हमारे लिए बहुत अहमियत रखता है। आज हमें इस बारे में बात करनी चाहिए। जो आप पूछ रहे हैं कि उसके बारे में सही समय पर बात करेंगे।''

Also Read:

Kapil Sharma Reception Delhi: कपिल-गिन्नी ने दिल्ली में दिया तीसरा रिसेप्शन, देखें पहली तस्वीर

Ek Ladki Ko Dekha Toh Aisa Laga Box Office Day 2: सोनम कपूर-राजकुमार राव की फिल्म ने दूसरे दिन कमाए इतने

Koffee With Karan 6: सिद्धार्थ मल्होत्रा ने आलिया भट्ट संग अपने ब्रेकअप को किया कंफर्म

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन