1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब आलिया भट्ट से नहीं टकराएंगी विद्या बालन

अब आलिया भट्ट से नहीं टकराएंगी विद्या बालन

 Published : Oct 18, 2016 03:41 pm IST,  Updated : Oct 18, 2016 03:41 pm IST

आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डियर जिंदगी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली हैं। वहीं विद्या बालन भी अपनी आगामी फिल्म 'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह' के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं।

alia vidya- India TV Hindi
alia vidya

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'डियर जिंदगी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री विद्या बालन भी अपनी आगामी फिल्म 'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह' के कारण सुर्खियां बटोर रही हैं। पिछले दिनों कहा जा रहा था कि दोनों फिल्में एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि ये दोनों फिल्में अब बॉक्स ऑफिस पर एक साथ नहीं टकराएगी। ‘कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह’ अब 2 दिसंबर को रिलीज होगी।

इसे भी पढ़े:-

यह फिल्म वर्ष 2012 में आई हुई फिल्म ‘कहानी’ का सीक्वल है और पहले इसे इस साल 25 नवंबर को रिलीज करने की तैयारी थी लेकिन निर्माता जयंतीलाल गाडा ने बॉक्स ऑफिस पर टकराव से बचने के लिए फिल्म के रिलीज होने की तिथि में परिवर्तन करने का फैसला किया।

हाल ही में घोषणा की गई थी कि गौरी शिंदे की फिल्म डियर जिंदगी 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और फिर इसके बाद निर्माता जयंतीलाल गाडा और महेश भट्ट ने दोनों फिल्मों को एक साथ रिलीज नहीं करने का निर्णय लिया।

गाडा ने यहां एक बयान में कहा, “भट्ट साहब (महेश भट्ट) हमारे प्रमुख टीवी शो ‘उड़ान’ और ‘नामकरण’ से जुड़े रहे हैं और इससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण बात यह है कि वह और आलिया हमारे परिवार के सदस्यों की तरह हैं। परिवार के अंदर किसी भी तरह प्रतियोगिता कभी नहीं हो सकती इसलिए मैंने ‘कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह’ को 2 दिसंबर को रिलीज करने का फैसला किया है।“

महेश भट्ट ने कहा, “मैं कई वर्षों से जयंतीलाल गाडा को जानता हूं और हम परिवार की तरह हैं। दोनों ‘कहानी 2’ और ‘डियर जिंदगी’ अलग तरह की फिल्में हैं और दोनों को अलग-अलग समय पर रिलीज करना चाहिए।“

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन