1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब शाहरुख खान के साथ इस शो में नजर आएंगे बिग बॉस 11 के प्रतियोगी विकास गुप्ता

अब शाहरुख खान के साथ इस शो में नजर आएंगे बिग बॉस 11 के प्रतियोगी विकास गुप्ता

 Published : Feb 07, 2018 10:21 am IST,  Updated : Feb 07, 2018 10:21 am IST

बिग बॉस में विकास गुप्ता का सफर काफी शानदार रहा। शो में उन्हें मास्टर माइंड का टैग मिला था, क्योंकि उन्होंने अपने दिमाग का इस्तेमाल कर कई टास्क में बाजी पलट दी थी।

शाहरुख खान, विकास गुप्ता- India TV Hindi
शाहरुख खान, विकास गुप्ता

नई दिल्ली: बिग बॉस-11 के मास्टरमाइंड विकास गुप्ता के हाथ बड़ा जैकपॉट लगा है। जल्द ही विकास गुप्ता बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के शो TED टाक्स में नजर आएंगे। 8 फरवरी को इस शो की शूटिंग होगी। इसकी जानकारी विकास गुप्ता ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी है।

इंस्टा पर विकास गुप्ता ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है- 8 फरवरी को 'TED टॉक्स' में बोलने जा रहा हूं। अभी तक मैंने यह नहीं सोचा कि वहां क्या बोलूंगा, लेकिन जो भी मैं कहूंगा वो ऐसा होगा जिसमें मेरा विश्वास है। उम्मीद है आप मिलेंगे, मैं यह भी जानना चाहूंगा कि आप मेरे अनुभव के बारे में क्या सोचते हैं।

बिग बॉस-11 के सेकंड रनर-अप रहे विकास गुप्ता TED टॉक्स में शामिल होने मुंबई में सरदार पटेल 'इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी' पहुंचेंगे। वहां विकास अपने करियर और सफलता से जुड़े कई बातें शेयर करेंगे। विकास ने काफी कम उम्र में काफी बड़ा मुकाम हासिल किया है। विकास ने अपने करियर की शुरूआत एखता कपूर के प्रोडक्शन हाउस में विजुअल आर्टिस्ट के रूप में शुरू किया था। बाद में विकास गुप्ता ने The Lost Boy Production नाम से अपना प्रोडक्‍शन हाउस खोला। विकास की गितनी छोटे पर्दे के मशहूर और चर्चित प्रोड्यूसर्स में होती है।

यूथ चैनल MTV को हेड करने वाले वह सबसे कम उम्र के शख्स हैं। विकास को लायंस गोल्ड अवॉर्डस में 'टीवी पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर' का अवॉर्ड भी मिल चुका है।

बिग बॉस में विकास गुप्ता का सफर काफी शानदार रहा। शो में उन्हें मास्टर माइंड का टैग मिला था, क्योंकि उन्होंने अपने दिमाग का इस्तेमाल कर कई टास्क में बाजी पलट दी थी।

बिग बॉस के घर में विकास गुप्ता और शिल्पा शिंदे की लड़ाई और दोस्ती काफी चर्चा में रही। घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों कई मौकों पर साथ दिखाई दिए।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन