1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना संक्रमित हुए विक्रांत मैसी, सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए की पुष्टि

कोरोना संक्रमित हुए विक्रांत मैसी, सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए की पुष्टि

 Published : Mar 28, 2021 07:37 pm IST,  Updated : Mar 28, 2021 07:37 pm IST

एक्टर विक्रांत मैसी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस बात की पुष्टि की है।

vikrant massey- India TV Hindi
विक्रांत मैसी Image Source : INSTAGRAM/VIKRANTMASSEY87

बॉलीवुड में कोरोना वायरस का कहर लगातार जारी है। कार्तिक आर्यन के बाद अब एक्टर विक्रांत मैसी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक्टर ने खुद इस बात की पुष्टि की है। विक्रांत ने फैंस को बताया कि सभी सावधानी बरतने के बाद भी उन्हें कोरोना वायरस का शिकार होना पड़ा। विक्रांत के पोस्ट पर उनके फैंस और इंडस्ट्री के दोस्त रिएक्ट कर रहे हैं। 

आलोचना को सकारात्मक तरीके से देखती हैं इलियाना डीक्रूज, कहा- 'सबको अपनी राय देने का हक है'

अभिनेता विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल लिखा, 'शूट पर आवश्यक सावधानी बरतने के बावजूद, मैंने कोविड का सकारात्मक परीक्षण किया है। मैं सेल्फ क्वारंटीन में हूं। उन सभी से अनुरोध करता हूं कि जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में हैं, खुद का परीक्षण जल्द से जल्द करा लें। मैं निर्धारित दवाएं ले राहा हूं और आराम कर रहा हूँ। अभी वर्तमान में मैं ठीक हूं। मूल बातों का सभी सही से पालन करें और अपने घरों से बाहर तभी निकले जब जरूरी हो।'

एक्ट्रेस श्रिया का दावा, बोलीं- सुना है हीरो की सैलरी के बराबर होता है पूरी फिल्म का बजट

बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में, परेश रावल और मिलिंद सोमन ने भी कोरोना वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन