1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Viral Video: बेटी ईशा की सगाई में श्रीदेवी के गाने पर नीता आंबानी ने लगाए ठुमके

Viral Video: बेटी ईशा की सगाई में श्रीदेवी के गाने पर नीता आंबानी ने लगाए ठुमके

 Published : May 08, 2018 09:13 pm IST,  Updated : May 08, 2018 09:18 pm IST

यह वीडियो नीता अंबानी के फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। नीता अंबानी बेटी की सगाई होने की वजह से काफी खुश थी और डांस करके खुशी भी जाहिर की।

नीता- India TV Hindi
नीता

नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर एंटिला में बेटी ईशा अंबानी और आनंद पिरामल की सगाई का फंक्शन रखा गया। घर में सगाई की शानदार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस सेलिब्रेशन में शामिल होने अभिनेता आमिर खान, शाहरुख खान, रणबीर कपूर जैसे कई सितारे पहुंचे। बेटी की शादी में नीता अंबानी खुद को रोक नहीं पाईं और श्रीदेवी के गाने ‘नवराई माझी’ पर ठुमके लगाना शुरू कर दिया।

यह वीडियो नीता अंबानी के फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। नीता अंबानी बेटी की सगाई होने की वजह से काफी खुश थी और अपनी खुशी दिखाने के लिए बॉलीवुड का डांस नंबर किया। उनके चेहरे पर यह खुशी साफ देखी जा सकती है।

आपको बता दें नीता अंबानी ने भरत नाट्यम सीखा और और पहले बहुत अच्छी डांसर रह चुकी हैं।

ईशा अंबानी और उनके टू बी हस्बैंड को बधाई देने के लिए बॉलीवुड एक्टर्स शाहरुख, रणबीर और अयान मुखर्जी पहुंचे।

मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी भी शादी में नजर आए। शादी इस साल दिसंबर में हैं।

आनंद स्वाति और अजय पिरामल के बेटे हैं। शादी महाबलेश्वर मंदिर में हो सकती है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन