1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एयरपोर्ट पर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को गले लगाकर किया विदा, वीडियो वायरल

एयरपोर्ट पर विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा को गले लगाकर किया विदा, वीडियो वायरल

 Published : Sep 16, 2018 08:20 pm IST,  Updated : Sep 16, 2018 08:20 pm IST

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को शादी के बाद एक-दूसरे के साथ कम समय ही मिल पा रहा है। हाल ही में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर मिले।

Virat Kohli, Anushka Sharma- India TV Hindi
Virat Kohli, Anushka Sharma Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को शादी के बाद एक-दूसरे के साथ कम समय ही मिल पा रहा है। विराट लगातार क्रिकेट में बिजी हैं और अनुष्का अपने फिल्मों में। अनुष्का फिलहाल 'सुई धागा' के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर मिले। विराट इंग्लैंड से लौटे थे। हालांकि एयरपोर्ट पर मिलने के बाद दोनों अलग-अलग कार में रवाना हुए। विराट ने अनुष्का को गले लगाकर दूसरे कार में विदा किया।

अनुष्का ने बैगी ब्लैक टॉप और ब्लैक जींस पहना था। विराट कैजुअल अवतार में नजर आए।

सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में एक फैन दोनों को अपना क्रिएटिव काम भी दिखाता नजर आ रहा है। फैन ने विराट और अनुष्का का कोलाज बनाया था।

अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' 28 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन हैं। इसके अलावा उनके पास आनंद एल राय की 'ज़ीरो' भी है, जिसमें उनके साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ हैं।

एक इंटरव्यू में अनुष्का ने बताया कि वह और विराट काम के साथ अपनी शादी को कैसे मैनेज कर रहे हैं? उन्होंने कहा- ''हम जिदंगी और काम के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करते हैं। हम जो काम करते हैं, हमें बहुत पसंद है। हमारी प्राथमिकता एकदम साफ है, लेकिन हम कोशिश करते हैं कि हम साथ में कुछ काम करें। हम अपने करियर को गंभीरता से नहीं लेते।''

वरुण धवन ने भी विराट की तारीफ की। उन्होंने कहा- ''वह बहुत विनम्र हैं। मैं अनुष्का का दोस्त बनने से पहले उन्हें जानता हूं। वह महान खिलाड़ी हैं।''

Also Read:

Bigg Boss 12: ऑफिशयल बिग बॉस कंटेस्टेंट की लिस्ट आई सामने, 6 सेलिब्रिटी और 6 जोड़ियों ने ली सलमान के शो में एंट्री

खान परिवार में बजने वाली है शहनाई, अरबाज खान जल्द जॉर्जिया एंड्रियानी से करेंगे शादी?

Stree Box Office Collection Day 16: राजकुमार राव की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, 100 करोड़ के क्लब में हुई एंट्री

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन