1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. करीना के बड़े फैन हैं ‘रंगून’ के निर्देशक, जताई ये इच्छा

करीना के बड़े फैन हैं ‘रंगून’ के निर्देशक, जताई ये इच्छा

 Published : Feb 22, 2017 02:53 pm IST,  Updated : Feb 22, 2017 02:53 pm IST

विशाल भारद्वाज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रंगून’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह अपनी इस फिल्म को लेकर तो काफी उत्साहित हैं हीं साथ उन्होंने हाल ही में इच्छा जाहिर की है कि...

kareena kapoor khan- India TV Hindi
kareena kapoor khan

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार विशाल भारद्वाज इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रंगून’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वह अपनी इस फिल्म को लेकर तो काफी उत्साहित हैं हीं साथ उन्होंने हाल ही में इच्छा जाहिर की है कि वह अभिनेत्री करीना कपूर खान के साथ एक बार फिर काम करना चाहते हैं। वह फिल्म ‘ओमकारा’ में साथ काम कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें:-

विशाल ने यहां आगामी फिल्म 'रंगून' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान कहा, "मैं करीना का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और हम दोनों में अच्छे संबंध हैं। वह बेहतरीन अभिनेत्री हैं। मैं उनके साथ एक बार फिर काम करने की उम्मीद करता हूं।"

हाल ही में करीना ने 'रंगून' के निर्देशक विशाल भारद्वाज की तारीफ की थी और कहा था कि सैफ अली खान अभिनीत इस फिल्म को वह इस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों की सूची में शामिल होते देखना चाहती हैं।

द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म में कंगना रानौत और शाहिद कपूर भी हैं। कंगना की तारीफ करते हुए भारद्वाज ने कहा, "कंगना फिल्म उद्योग की बेहतरीन अदकाराओं में से एक हैं। उन्होंने फिल्मों में शानदार काम किया है। मैं दर्शकों को यह फिल्म दिखाने के लिए बहुत उत्साहित और खुश हूं।"

निर्देशक ने कहा कि 7 सालों से देखे जा रहे सपने को हकीकत में तब्दील होता देखने पर बहुत खुशी महसूस हो रही है। इससे एक निर्माता के रूप में संतुष्टि का अनुभव होता है। 'रंगून' इस शुक्रवार 24 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन