1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. तमिल एक्टर विवेक के निधन के बाद विवेक ओबेरॉय ने बताया अस्पताल में भर्ती होने का सच, बोले- ये खबर गलत

तमिल एक्टर विवेक के निधन के बाद विवेक ओबेरॉय ने बताया अस्पताल में भर्ती होने का सच, बोले- ये खबर गलत

 Published : Apr 17, 2021 10:50 pm IST,  Updated : Apr 17, 2021 11:09 pm IST

सोशल मीडिया पर खबर को अफवाह बनते देर नहीं लगती। इसी तरह से शनिवार को बॉलवीड के एक्टर विवेर ओबरॉय से जुड़ी एक झूठी खबर ने सबको हैरान-परेशान कर दिया।

vivek oberoi - India TV Hindi
विवेक ओबेरॉय  Image Source : INSTAGRAM/VIVEKOBEROI

शनिवार को मशहूर तमिल फिल्म एक्टर विवेक के निधन की खबर के बाद से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनसे जुड़े लोग और फैंस के लिए एक बड़ा झटका है। इसी बीच एक अजीबो-गरीब बात सामने आई है जिसमें बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय का नाम भी शामिल है। दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि विवेक ऑबेरॉय चेन्नई के सिम्स अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत नाजुक है। इसपर विवेक ऑबेरॉय ने सच की पुष्टि की है और बताया कि वो पूरी तरह से स्वस्थ अपने परिवार के साथ हैं।

तमिल फिल्मों के कॉमेडी अभिनेता विवेक का दिल का दौरा पड़ने से निधन

माना जा रहा है कि ऐसा दोनों अभिनेताओं का एक जैसे नाम को होने के चलते हुआ है। लेकिन, विवेक ऑबेरॉय ने इस समस्या का हल निकाल लिया है और एक ट्वीट किया है जिसमें वो तमिल एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं और यह साफ भी कर दिया है कि वो बिल्कुल ठीक अपने परिवार के साथ हैं। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबरें सिर्फ एक अफवाह है।

अभिनेता सोनू सूद हुए कोरोना संक्रमित, बोले - चिंता करने की कोई बात नहीं है

विवेक ऑबेरॉय ने ट्वीट कर लिखा, 'चेन्नई में मेरे अस्पताल में भर्ती होने की खबरें गलत हैं। मैं यह साफ कर देना चाहता हूं कि मैं बिल्कुल स्वस्थ और सुरक्षित अपने परिवार के साथ मुंबई में हूं। तमिल एक्टर विवेक के निधन के बारे में सुनकर मुझे भी एक बड़ा झटका लगा और उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।'

'द कपिल शर्मा शो' फेम सुगंधा मिश्रा ने संकेत भोसले से की सगाई, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

विवेक ऑबेरॉय के वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्दी ही फिल्म 'रोजीः द सैफ्रन चैप्टर' में नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म के माध्यम से ही टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन