1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Anushka Shetty Bhaagamathie Movie Trailer: बाहुबली की के बाद भागमती से अनुष्‍का की बॉक्‍स ऑफिस पर दमदार वापसी

Anushka Shetty Bhaagamathie Movie Trailer: बाहुबली की के बाद भागमती से अनुष्‍का की बॉक्‍स ऑफिस पर दमदार वापसी

 Published : Jan 08, 2018 05:15 pm IST,  Updated : Jan 08, 2018 05:21 pm IST

दक्षिण भारत की चर्चित एक्‍ट्रेस और फिल्‍म ‘बाहुबली –द- कन्‍क्‍लूजन’ में देवसेना के दमदार किरदार से बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद अनुष्‍का शेट्टी फिल्‍म ‘भागमती’ से वापसी करने जा रही है। आज इस फिल्‍म का तेलगू भाषा का ट्रेलर रिलीज हो गया है..

anushka shetty- India TV Hindi
anushka shetty

नई दिल्‍ली Anushka Shetty Bhaagamathie Movie Trailer:  दक्षिण भारत की चर्चित एक्‍ट्रेस और फिल्‍म ‘बाहुबली –द- कन्‍क्‍लूजन’ में देवसेना के दमदार किरदार से बॉक्‍स ऑफिस पर शानदार सफलता के बाद अनुष्‍का शेट्टी फिल्‍म ‘भागमती’ से वापसी करने जा रही है। आज इस फिल्‍म का तेलगू भाषा का ट्रेलर रिलीज हो गया है और 26 जनवरी 2018 को यह फिल्‍म रिलीज होने जा रही है। फिल्‍म में अनुष्‍का शेट़टी के साथ उन्‍नी मुकुंदन, जयराम दमदार रोल में नजर आएंगे और इस फिल्‍म का निर्देशन जी अशोक ने निर्देशन किया है। फिल्‍म का आधिकारिक ट्रेलर अब से कुछ देर पहले सोशल मीडिया वेबसाइट YouTube.com पर रिलीज किया गया है। फिल्‍म तेलुगु,तमिल और मलयालम में बनीं है इस लिहाज से 26 जनवरी 2018 को दक्षिण भारत के सिनेमाघरों में भागमती को देखने के लिए अनुष्‍का के फैंस की जबरदस्‍त भीड़ लगने जा रही है और ऐसा हो भी क्‍यों ना बाहुबली द कनक्‍लूजन के बाद उनकी जबरदस्‍त वापसी जो होने जा रही है।

कैसा है फिल्‍म Bhaagamathie Trailer?अनुष्‍का शेट़टी का रोल आखिर क्‍यों दमदार माना जा रहा है ?

फिल्‍म का ट्रेलर शानदार है और अनुष्‍का शेट़टी दमदार रोल में नजर आ रही है। फिल्‍म में वे एक आईएएस ऑफिसर के रोल में नजर आने के साथ ही जेल में कैद कैदी और एक ऐसी महिला के रूप में दिखाई गई है जिस पर प्रेतात्‍मका साया भी है। उनका उल्‍टी दिशा में अपने आप जाना और दरवाजे का भयानक चित्‍कार के साथ बंद हो जाने वाला सीन बताता है कि फिल्‍म रोंगेट खड़े देने वाली है। दो शेरो के बीच में लाल साड़ी में देवी सा रूप लेकर बैठी और हुंकार भरती अनुष्का को फिल्म भागमती में देखना उनके फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं होने जा रहा है। फिल्‍म भागमती का तेलुगु भाषा का ट्रेलर देखने के बाद कहा जा सकता है कि बाहुबली द कनक्‍लूजन के बाद अनुष्‍का शेट़टी एक बार फिर बॉक्‍स ऑफिस पर बड़ी सफलता अजिर्‍त करने जा रही है।

Youtube पर UV Creation के आधिकारिक हैंडल से अनुष्‍का और उन्‍नी मुकुंदन के अभिनय से सजीं फिल्‍म भागमती का ट्रेलर रिलीज किया गया है। इसे आप youtube पर जाकर UV Creation के चैनल पर देख सकते हैं।हालांकि हम आपको यहां इस खबर के साथ इसका आधिकारिक ट्रेलर का वीडियो एड कर रहे हैं।

फैंस ने कहा OMG ANU looking terrific …बॉक्‍स ऑफिस की lady superstar
ट्रेलर को देखने के बाद अनुष्‍का के फैंस ने इसे शानदार बताया है और उनको उम्‍मीद है कि फिल्‍म भागमती 100 फीसदी हिट साबित होगी। हारिता को फिल्‍म का ट्रेलर इतना पसंद आया है कि उन्‍होंने अनुष्‍का को लेडी सुपरस्‍टार तक कह दिया है। उपेन्‍द्र नाम के एक अन्‍य यूजर ने फिल्‍म के ट्रेलर के बैगग्राउंड म्‍यूजिक को बेहतरीन बताया है। वहीं राजेश लिखते हैं कि वह अपने आप में सबसे खास है जहां तक वह पुहंच सकती है दूसरा कोई नहीं। वैसे तो पूरे देश में अपने अभिनय के दम पर विशेष पहचान बना चुकी है लेकिन दक्षिण भारती सिनेमा में जिस तरह की सफलता अनुष्‍का शेट़टी को मिली है वह अपने आप में बेहतरीन रही है जो यह बताता है कि वह एक ऐसी स्‍टार है जो अपने दम पर बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म को हिट कराने का दम रखती है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन