मुंबई: हिमाचल प्रदेश में मनाली की सुंदरता से मंत्रमुग्ध बॉलीवुड ऐक्टर अक्षय कुमार का कहना है कि आखिर भारतीय लोग छुट्टियां मनाने विदेश क्यों जाते हैं, जबकि अपने देश में ही इतने खूबसूरत पर्यटन स्थल है। 'जॉली एलएलबी 2' के अखिरी शेड्यूल का आनंद ले रहे अक्षय पहाड़ी इलाकों को आदर्श पर्यटन स्थल मानते हैं। यह फिल्म 2013 की लोकप्रिय कॉमेडी फिल्म 'जॉली एलएलबी' पर आधारित है।
अक्षय ने रविवार को ट्विटर पर लिखा, ’जब हमारे पास मनाली जैसी खूबसूरत जगह है ही तो हम छुट्टियां मनाने विदेश क्यों जाते हैं। इस सबके बारे में इन खूबसूरत महिलाओं से सुनिए।’ इस पोस्ट के अलावा, अभिनेता ने एक मिनट का वीडियो साझा किया, जिसमें अक्षय आसपास के इलाके की महिलाओं से बात करते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो क्लिप में अक्षय स्थानीय महिलाओं से उस इलाके की घूमने लायक जगहों के बारे में पूछ रहे हैं। अंत में वह लोगों से अच्छा समय बिताने और घूमने के लिए मनाली आने की बात कहते हैं।
एंटरटेनमेंट की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
'जॉली एलएलबी 2' में अक्षय एक वकील के किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में हुमा कुरैशी भी हैं। 'जॉली एलएलबी 2' अगले साल 10 फरवरी को रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि अक्षय इस फिल्म की शूटिंग सिर्फ 30 दिनों में ही पूरी करने वाले हैं।