1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यामी गौतम के हाथों पर रची आदित्य धर के नाम की मेहंदी, शादी के बाद एक्ट्रेस ने शेयर की 'मेहंदी सेरेमनी' की Photos

यामी गौतम के हाथों पर रची आदित्य धर के नाम की मेहंदी, शादी के बाद एक्ट्रेस ने शेयर की 'मेहंदी सेरेमनी' की Photos

 Published : Jun 05, 2021 10:34 am IST,  Updated : Jun 05, 2021 10:45 am IST

यामी गौतम ने सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी की फोटोज शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

yami gautam mehendi ceremony actress shares pic with aditya dhar- India TV Hindi
शादी के बाद यामी गौतम ने शेयर की मेहंदी सेरेमनी की Pics, आदित्य धर भी आए नज़र  Image Source : INSTAGRAM: YAMI GAUTAM

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम और 'उरी' मूवी के निर्देशक आदित्य धर ने निजी समारोह में शादी कर ली है। इस खबर से फैंस हैरान थे। अब शादी के बाद यामी ने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसमें आदित्य भी नज़र आ रहे हैं। उन्होंने आदित्य के लिए खास कोट भी लिखा है। 

यामी ने मेहंदी सेरेमनी में ऑरेंज रंग का सूट पहना है। वो सिंपल लेकिन बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वो पास में बैठे आदित्य को निहारते हुए मुस्कुरा रही हैं। अभिनेत्री ने उनके लिए एक कोट शेयर किया है- "हे प्रिय, चिंता क्यों? जो आपके लिए है वह हमेशा आपको ढूंढ लेगा।" 

यामी गौतम और आदित्य धर की प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी की Inside फोटोज आईं सामने

बता दें कि यामी और आदित्य ने गुरुवार को घोषणा की कि उन्होंने एक निजी समारोह में एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बना लिया है। गौतम (32) और धर (38) ने 2019 में आई सफल फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में साथ काम किया था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडलों पर बयान जारी कर यह समाचार साझा किया। उन्होंने शादी समारोह की तस्वीर भी साझा की है। 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर मे जन्मीं और चंडीगढ़ में पली-बढ़ीं यामी गौतम आने वाली फिल्म ‘दसवी’ में अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी। दिल्ली के रहने वाले धर इस समय ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ पर काम कर रहे हैं और इसमें उनके साथ ‘उरी’ में काम कर चुके विक्की कौशल भी होंगे।

(PTI इनपुट के साथ) 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन