1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. यामी गौतम उठा रही हैं इन नई चीजों का आनंद

यामी गौतम उठा रही हैं इन नई चीजों का आनंद

 Published : Apr 06, 2018 06:23 pm IST,  Updated : Apr 06, 2018 06:23 pm IST

सोशल मीडिया को लेकर फिल्मी सितारों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियां इस पर काफी सक्रिय रहती हैं। सितारों को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम का भी नाम जुड़ चुका है।

Yami gautam- India TV Hindi
Yami gautam

मुंबई: पिछले कुछ वक्त से सोशल मीडिया को लेकर फिल्मी सितारों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा हैं। बॉलीवुड की कई हस्तियां इस पर काफी सक्रिय रहती हैं। सितारों को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए देखा जाता है। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा यामी गौतम का भी नाम जुड़ चुका है। उनका कहना है कि वह सोशल मीडिया पर नई चीजों और संभावनाओं को तलाशने का काफी आनंद उठा रही हैं। यामी ने एक बयान में कहा, "सोशल एक नया बजवर्ड है और हर दिन सोशल मीडिया पर नई संभावनाएं खोजी जा रही हैं।"

उन्होंने कहा, "फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफार्मों ने जहां उपयोगकतार्ओं का हमारी दुनिया में प्रवेश कराया है। वहीं, नए युग के मंच जैसे म्यूजिकल. ली हमें अपने प्रशंसकों के साथ जुड़ने और उनके मनोरंजन के लिए अनूठे और रचनात्मक तरीकों को खोजने की स्वतंत्रता प्रदान करते हैं।"

वैश्विक लघु वीडियो प्लेफॉर्म म्यूजिकल डॉट ली ने एक नया ट्रेंड हैशटैग डामे टू कोसिटा शुरू किया है। इस नए तरह के प्लेटफॉर्म पर यामी समेत कई मशहूर हस्तियों ने एक डांस वीडियो बनाया है जिसमें वह ग्रीन एलियन जैसे दिखने वाले डिजिटल चरित्र की तरह डांस करते नजर आते हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन