1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'केजीएफ 2' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं यश, अक्टूबर मिड से शुरू करेंगे शूटिंग

'केजीएफ 2' के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं यश, अक्टूबर मिड से शुरू करेंगे शूटिंग

 Published : Sep 18, 2020 02:56 pm IST,  Updated : Sep 18, 2020 02:56 pm IST

केजीएफ के पहले भाग को फैन्स का खूब प्यार मिला था। तभी तो लोग बेसब्री से दूसरे भाग की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं।

KGF: Chapter 2- India TV Hindi
KGF: Chapter 2 के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं यश Image Source : INSTAGRAM YASH

 कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन ने फिल्मों, टीवी और वेब सीरीज की शूटिंग सहित सभी कई चीजों पर रोक लगा दी थी लेकिन अब देश भर में लॉकडाउन में दी गयी ढील के साथ, बहुत से लोगों ने सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते हुए फिर से काम करना शुरू कर दिया है। इस महीने की शुरुआत में केजीएफ की टीम ने भी फ़िल्म के सीक्वल की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। हालांकि अभी फिल्म के लीड हीरो यश शूटिंग पर नहीं लौटे हैं, लेकिन उन्होंने तैयारी पूरी कर ली है। यश सेट पर वापसी करने के लिए एक महीने से शूटिंग की तैयारी में व्यस्त हैं।

इस बारे में अधिक बात करते हुए, अभिनेता के करीबी एक सूत्र ने कहा, “लंबे लॉकडाउन के बाद, यश केजीएफ 2 के लिए शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए सुपर उत्साहित हैं। जिस दिन, शूटिंग फिर से शुरू हुई यश ने अपने उस फिजिक में वापसी करने के लिए ने पूरी तरह से ट्रेनिंग शुरू कर दी है। अभिनेता फिर से रॉकी अवतार में आने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। एक्टर अक्टूबर मिड से शूटिंग शुरू करेंगे।”

'निशब्दम्' के साथ 14 साल बाद फिर स्क्रीन शेयर करेंगे अनुष्का शेट्टी और आर माधवन, टीजर रिलीज

केजीएफ के पहले भाग को फैन्स का खूब प्यार मिला था। तभी तो लोग बेसब्री से दूसरे भाग की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। प्रशंसकों को एक बार फिर रॉकी भाई का बेसब्री से इंतजार है। इस बार फिल्म में रवीना टंडन भी दिखाई देंगी।

'मिर्जापुर 2' के साथ, कालीन भैया मोगैम्बो, शाकाल और गब्बर के 2.0 वर्जन में आएंगे नज़र

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन