1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जायेद खान ने बताया लंबे वक्त तक चलने वाले शो के लिए करना पड़ता है सख्ती से पालन

जायेद खान ने बताया लंबे वक्त तक चलने वाले शो के लिए करना पड़ता है सख्ती से पालन

 Published : Oct 27, 2017 01:04 pm IST,  Updated : Oct 27, 2017 01:04 pm IST

जायेद खान पिछले काफी वक्त से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन अब वह छोटे पर्दे पर कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वह जल्द ही शुरु होने वाले नए धारावाहिक ‘हासिल’ को लेकर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अपने इस शो को लेकर जायेद का कहना...

zayed- India TV Hindi
zayed

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता जायेद खान पिछले काफी वक्त से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आ रहे हैं। लेकिन अब वह छोटे पर्दे पर कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। वह जल्द ही शुरु होने वाले नए धारावाहिक ‘हासिल’ को लेकर इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। अपने इस शो को लेकर जायेद का कहना है कि बड़े पर्दे की तुलना में टेलीविजन पर कलाकारों की काफी मांग है। जायेद ने कहा, "यकीनन टेलीविजन पर कलाकारों की काफी मांग है। लंबे समय तक चलने वाले शो के लिए आपको अनुशासित रहना और आहार नियमों का सख्ती से पालन करना होता है।"

उन्होंने कहा, "मैंने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और इसका आनंद ले रहा हूं। इसके अलावा, यह एक सीमित श्रृंखला है, क्योंकि यह जानना महत्वपूर्ण है कि यह ऊर्जा का निवेश है, चरमोत्कर्ष की ओर बढ़ रहे हैं।" अनुभवी अभिनेता-फिल्मकार संजय खान के बेटे जायेद इससे पहले 'चुरा लिया है तुमने', 'मैं हूं ना', 'दस', 'युवराज' और 'लव ब्रेकप्स जिंदगी' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।

टेलीविजन पर शुरुआत के बारे में पूछे जाने पर जायेद ने कहा, "सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ('हासिल' के निर्माता) शो का प्रस्ताव मेरे लिए लाए। मुझे लगा, उन्होंने मुझमें कुछ देखा होगा और मुझ पर विश्वास जताया कि शो में रणवीर रायचंद की भूमिका निभा सकता हूं।" जायेद ने बताया कि टीवी पर काम आसान नहीं है। बता दें कि 'हासिल' 30 अक्टूबर से प्रसारित होगा। (गेटवे ऑफ इंडिया पर सुहाना के साथ दिखाई दीं बॉलीवुड हस्तियों की खूबसूरत बेटियां)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन