फिल्मों के बाहर आमिर खान को आपने अक्सर ही संजीदा अंदाज में देखा होगा। लेकिन अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' का अनाउंसमेंट किया है। इस खास मौके पर एक मजेदार वीडियो में आमिर खान ने फिल्म के हीरो और स्टैंडअप कॉमेडियन वीर दास पर जमकर थप्पड़ बरसाए हैं। खास बात ये है कि फिल्म से ज्यादा आमिर खान के इस अनाउंसमेंट वीडियो की चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो को लोग अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
16 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म
'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' अगले साल 16 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म को आमिर खान ने प्रोड्यूस किया है और उनके प्रोडक्शन हाउस तले ये फिल्म बन रही है। फिल्म में लीड रोल वीर दास ने प्ले किया है। उन्होंने ही इसकी कहानी लिखी है। फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो में इसकी झलक देखने को मिली है। हालांकि फिल्म के बारे में अभी तक कोई खास जानकारी नहीं दी गई है। आईएमडीबी की मानें तो वीर दास के साथ फिल्म में संजय दत्त भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही आमिर खान के भांजे और बॉलीवुड स्टार इमरान खान भी एक दमदार किरदार निभआते नजर आएंगे।
आमिर खान करेंगे कैमियो
फिल्म को आमिर खान प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसमें कैमियो रोल में भी नजर आने वाले हैं। प्रियांशू चटर्जी भी अहम रोल निभाएंगे। इसके साथ ही मोना सिंह और प्रीति जिंटा भी फिल्म में नजर आने वाली हैं। अब फिल्म के टीजर और ट्रेलर का इंतजार है। जिसमें इस फिल्म की कहानी की झलक देखने को मिलने वाली है। बता दें कि इमरान खान और वीर दास पहले भी एक सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं जिसका नाम है 'डेली बेली'। ये फिल्म साल 2010 में रिलीज हुई थी और सुपरहिट रही थी। आमिर खान ने एक मजेदार अंदाज में इसका वीडियो बनाया है और फिल्म का अनाउंसमेंट किया है। इस अनाउंसमेंट में फनी अंदाज में आमिर खान फिल्म के हीरो वीर दास पर थप्पड़ बरसाते नजर आ रहे हैं। हालांकि जब आमिर खान को ऑडियंस का फीडबैक मिलता है तो वे शांत हो जाते हैं। फिल्म को लेकर फैन्स भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वीर दास एक स्टैंडअप कॉमेडियन हैं और फिल्मों की कहानियां भी लिखते हैं। अब उम्मीद की जा रही है कि कुछ अलग देखने को मिलने वाला है।
ये भी पढ़ें- खूंखार महिला जिसकी फिल्म ने जीते थे 6 नेशनल अवॉर्ड, एकतरफा जीत के बाद बनी थीं विधायक
'तुम हमारे बच्चे के परफेक्ट पिता...', जब साउथ सुपरस्टार के प्यार में थीं सामंथा