1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयरा खान का लाल लहंगा है बहुत खास, इस जरदोजी लहंगे को बनाने में लगे कई घंटे

आयरा खान का लाल लहंगा है बहुत खास, इस जरदोजी लहंगे को बनाने में लगे कई घंटे

 Published : Jan 15, 2024 06:09 am IST,  Updated : Jan 15, 2024 06:09 am IST

आमिर खान ने बेटी आयरा खान के लिए बीते दिनों ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें तमाम फिल्मी सितारे शामिल हुए। इस दौरान आयरा लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आईं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयरा खान का ये लहंगा कोई आम आउटफिट नहीं था, इसे लंबे समय की मेहनत के बाद तैयार किया गया है।

Ira Khan- India TV Hindi
बहुत खास है आयरा खान के रिसेप्शन का लाल लहंगा Image Source : DESIGN

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान ने 3 जनवरी को नुपुर शिखरे के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद 10 जनवरी 2024 को उदयपुर के अरावली हिल होटल में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी। वहीं शादी के बाद बीते दिन 13 जनवरी को आयरा और नुपुर के लिए आमिर खान ने एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर हेमा मालिनी, रेखा, सायरा बानो, माधुरी दीक्षित, जूही चावला, कटरीना कैफ, रणबीर कपूर सहित कई जाने-माने स्टार्स शामिल हुए थे। आयरा और नुपुर शिखरे की ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन की इस वक्त हर तरफ खूब चर्चा हो रही है। वहीं आयरा के रिसेप्शन लुक की भी लोग काफी तारीफ कर रहे हैं।

कैसा था आयरा का लहंगा?

आयरा ने अपने रिसेप्शन में रेड और गोल्ड मिक्स कलर का लंहगा पहना था। लेकिन आपको बता दें कि आयरा का ये मॉर्डन ट्विस्ट लंहगा कोई ऐसा-वैसा नहीं था। आयरा का ये लंहगा बेहद खास था। अपने खास दिन के लिए आइरा ने मोनाली रॉय के 'सेरिया डिजाइन स्टूडियो' द्वारा डिजाइन किया गया लंहगा पहना था। हाल ही में, एक इंटरव्यू में डिजाइनर ने आयरा के लंहगे के बारे में बात की और कई खास जानकारी दी है, जिसके बारे में सुनकर आप भी हैरान होने वाले हैं। 

आयरा के लहंगे की डिटेल 

मोनाली ने इंटरव्यू में आयरा के लंहगे के बारे में बात करते हुए बताया कि आयरा ट्रेडिशनल लहंगा चाहती थीं, जिसमें मॉर्डन ब्लाउज हो। ऐसे में आयरा के लहंगे को प्योर रॉ सिल्क से तैयार किया गया था जिसका शेड रेड था। इसमें गोल्ड का काम किया गया। वहीं ट्रेडिशनल जरदोजी टेकनिक के जरिए इसे ब्लेंड किया गया था। वहीं आगे मोनाली ने इंटरव्यू में बताया कि 'आयरा के इस पूरे सेट को तैयार करने के लिए हमें करीब सात महीने का वक्त लगा था। इसे तैयार करने के लिए हमने 300 से ज्यादा घंटे लगाए।' वहीं आपको बता दें कि आयरा ने अपनी वेडिंग फेस्टिविटीज के लिए डिजाइनर से तीन और डिज़ाइन भी लिए थे, जिसमें नुपुर शिखरे के साथ रजिस्टर्ड वेडिंग, उनकी मेहंदी समारोह और संगीत समारोह शामिल थे।

इस तरह शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी

बता दें, नुपुर शिखरे, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान के कई मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की। इतना ही नहीं नुपुर, सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। आमिर खान की बेटी से भी उनकी मुलाकात इन्हीं ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही हुई। आयरा को डिप्रेशन से बाहर आने में भी नुपुर ने काफी मदद की। इस बारे में खुद आमिर खान भी कई बार कह चुके हैं। आयरा और नुपुर दोनों ही एक-दूसरे के परिवारों के काफी करीब हैं और साल 2022 में दोनों ने सगाई भी की थी और अब दोनों शादी के बंधन में बंध कर एक-दूसरे के हमसफर बन चुके हैं। 

ये भी पढ़ें:

आयरा के रिसेप्शन में भाई के साथ पोज दे रही थी रिया चक्रवर्ती, पैप्स ने बोल दिया कुछ ऐसा की भड़क गईं एक्ट्रेस

मिस्ट्री मैन पर कंगना रनौत ने तोड़ी चुप्पी, लोगों को बताया कि क्या है उनसे रिश्ता

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन