1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आमिर खान के दामाद नूपुर ने शादी में दी स्पेशल परफॉर्मेंस, पत्नी आयरा को किया इंप्रेस

आमिर खान के दामाद नूपुर ने शादी में दी स्पेशल परफॉर्मेंस, पत्नी आयरा को किया इंप्रेस

 Published : Jan 13, 2024 09:59 am IST,  Updated : Jan 13, 2024 09:59 am IST

आमिर खान की बेटी आयरा खान की शादी काफी ज्यादा चर्चे में है। सोशल मीडिया पर नूपुर शिखरे-आयरा खान की शादी की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच अब आमिर खान के दामाद का स्पेशल परफॉर्मेंस वीडियो सामने आया है।

Aamir Khan, Nupur Shikhare, Ira Khan- India TV Hindi
आमिर खान के दामाद ने किया स्पेशल डांस Image Source : INSTAGRAM

आमिर खान की बेटी आयरा खान की हाल ही में उदयपुर में नूपुर शिखारे से पारंपरिक शादी हुई। शादी से पहले का जश्न चार दिनों तक चला है। खैर, उनके संगीत समारोह का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें दूल्हे राजा नूपुर शिखारे को स्पेशल परफॉर्मेंस देते हुए देखा जा सकता है। डांस फ्लोर पर रणवीर सिंह के 'खलीबली' और भी कई बॉलीवुड गानों पर धमाकेदार डांस करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर आमिर खान के डांस वीडियो भी लगातार चर्चा में बने हुए हैं। 

आमिर खान की आयरा को दामाद ने किया इंप्रेस

वीडियो में हम नूपुर कुछ अलग-अलग गानों पर डांस करते हुए देख सकते हैं। इस डांस परफॉर्मेंस में उनके कई दोस्त भी उनके साथ थिरकते नजर आ रहे हैं। वीडियो के वायरल होते ही फैंस इस पर प्यारे-प्यारे रिएक्शन देते नजर आए। इस से पहले मेहंदी सेरेमनी के बाद आयरा और नूपुर को पजामा पार्टी में डांस करते देख गया था। 13 जनवरी को बीकेसी जियो सेंटर में एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा गया है। बॉलीवुड और राजनीति की नामचीन हस्तियां शामिल होंगी।

यहां देखें नूपुर का डांस वीडियो-

आयरा-नुपुर की शादी की फोटो-वीडियो वायरल

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी उदयपुर में संपन्न हो गई है। बीते कई दिनों से कपल के शादी के फंक्शन्स के वीडियोज लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वहीं अब आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी की तस्वीरें और वीडियोज धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

आयरा-नूपुर की पहली मुलाकात

आयरा खान, आमिर खान और उनकी पहली एक्स वाइफ रीना दत्ता की बेटी हैं। आयरा ने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ कोर्ट मैरिज के बाद उदयपुर में ग्रैंड वेडिंग की। बता दें, नुपुर शिखरे, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान के कई मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की। इतना ही नहीं नुपुर, सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। आमिर खान की बेटी से भी उनकी मुलाकात इन्हीं ट्रेनिंग सेशन के दौरान ही हुई।

ये भी पढ़ें:

Merry Christmas ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतनी कमाई, ढेर हुई विजय-कैटरीना की फिल्म

RRR एक्टर राम चरण को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का मिला आमंत्रण, 22 जनवरी को करेंगे दर्शन

Bigg Boss फेम अर्चना गौतम अस्पताल में भर्ती, अपनी हालत के लिए इस चीज को बताया जिम्मेदार

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन