1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. स्कूल के फंक्शन में शाहरुख खान के बेटे अबराम की एक्टिंग देख दंग रह गए लोग, कहने लगे इंडस्ट्री को मिला नन्हा किंग खान

स्कूल के फंक्शन में शाहरुख खान के बेटे अबराम की एक्टिंग देख दंग रह गए लोग, कहने लगे इंडस्ट्री को मिला नन्हा किंग खान

 Published : Dec 16, 2023 09:46 am IST,  Updated : Dec 16, 2023 09:47 am IST

हाल ही में अंबानी स्कूल के एनुअल फंक्शन आयोजित हुआ। इस दौरान शाहरुख खान, करीना कपूर, शाहिद कपूर, ऐश्वर्या राय बच्चन जैसे बॅालीवुड के तमाम सेलेब्स के बच्चों ने परफार्म किया। इस दौरान शाहरुख खान के बेटे अबराम ने पापा का सिग्नेचर पोज देकर सबका ध्यान अपनी ओर कर लिया।

Abram, Shah Rukh Khan- India TV Hindi
अबराम की एक्टिंग देख दंग रह गए लोग Image Source : DESIGN

बीते दिन धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में तमाम फिल्मी स्टार्स के बच्चों ने भाग लिया और अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से हर किसी का दिल जीत लिया। इस दौरान के कई वीडियोज और तस्वीरें इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। लेकिन इस बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसकी इस वक्त हर तरफ चर्चा हो रही है। वो वीडियो है किंग खान यानि की शाहरुख खान के बेटे अबराम की, जिन्होंने अपनी एक्टिंग सो हर किसी को हैरान कर दिया है। 

अंग्रेजी में धड़ाधड़ डायलॉग्स बोलते दिखे अबराम

एनुअल फंक्शन से सामने आए वीडियो में अबराम को नारंगी रंग की शर्ट पहने देखा जा सकता है। इस दौरान अबराम अंग्रेजी में धड़ाधड़ अपने डायलॉग्स बोलते हुए नजर आ रहे हैं। अबराम की परफॉर्मेंस देख फैंस दंग रह गए और कहा कि उन्हें अपने पिता की तरह सबकुछ मिला है। वहीं कुछ लोग ये भी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि अबराम अपनी दीदी सुहाना से ज्यादा अच्छे एक्टर बनेंगे। वहीं कुछ लोगों ने तो अबराम को छोटा शाहरुख तक कह दिया है। वहीं जहां एक तरफ अबराम ने एक्ट में अपनी एक्टिंग से हर किसी का दिल लिया, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने इस दौरान कुछ ऐसा भी कर दिया, जिसे देख सामने बैठे उनके सुपरस्टार पापा भी हैरान रह गए।

अबराम ने दोहराया पापा शाहरुख का फेमस पोज

दरअसल, एक्टिंग के बीच अबराम खान ने पिता का सिग्नेचर पोज भी दिया जो कि सभी को हैरान करने के लिए काफी था। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह छोटे अबराम ने पापा शाहरुख का पोज करते हुए कहा, 'मुझे गले लगाओ, मुझे गले लगाना पसंद है।' इस दौरान बैकग्राउंड में 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का गाना भी सुना जा सकता है। अबराम के इस पोज ने सभी का दिल जीत लिया है। सभी इस वीडियो पर कॅामेंट कर अबराम और उनकी क्यूटनेस की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें:

एनुअल फंक्शन में अराध्या ने दिया ऐसा जबरदस्त परफॉर्मेंस की वीडियो बनाती रहीं ऐश्वर्या, फैंस भी कर रहे खूब तारीफ

आखिरकार 12 साल बाद दिख गया आराध्या बच्चन का माथा, ऐश्वर्या राय की बेटी का लेटेस्ट लुक देख चौंक जाएंगे आप

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन