1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. धर्मेंद्र की इस हिरोइन ने एक ही पति से तीन बार की थी शादी, यह थी वजह

धर्मेंद्र की इस हिरोइन ने एक ही पति से तीन बार की थी शादी, यह थी वजह

 Published : Nov 11, 2023 08:23 am IST,  Updated : Nov 11, 2023 08:24 am IST

माला सिन्हा ने लाइफ में पहली बार किसी से प्यार किया था और उसी से उन्होंने शादी की थी। माला और चिदम्बर की लव स्टोरी काफी दिलचस्प रही है।आज माला सिन्हा 11 नवंबर को अपना 87वां जन्मदिन मना रही हैं, आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम जानेंगे माला और चिदम्बर की लव-स्टोरी के बारे में।

Dharmendra, Mala Sinha- India TV Hindi
धर्मेंद्र की इस हिरोइन ने तीन बार की थी शादी Image Source : DESIGN

माला सिन्हा बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस रही हैं जो अपने दौर में अपनी बेमिसाल खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं। साथ ही एक्टिंग में भी वो अव्वल नबंर कहलाती थीं। करीब 40 सालों तक माला सिन्हा फिल्मों में काम करती रही। 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली माला ने कई यादगार रोल्स किए हैं।हांलाकि लंबे वक्त से वो फिल्मों से दूर हैं। 60 से लेकर 80 तक के दशक में पर्दे पर छाई रहने वाली माला सिन्हा अब लाइम लाइट से बिल्कुल गायब हैं।आज हम आपको माला सिन्हा की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं। विवादों से दूर रहने वाली माला सिन्हा ने यूं तो कई दिलों पर राज किया लेकिन उनके दिल पर सिर्फ एक ही शख्स का राज रहा है। और वो हैं उनके पति चिदम्बरम प्रसाद लोहानी। जी हां, बला की खूबसूरत माला सिन्हा ने अपनी जिंदगी में सिर्फ चिदम्बरम प्रसाद लोहानी से प्यार किया और उन्हीं के साथ शादी की। वो भी एक या दो बार नहीं बल्कि तीन बार। उससे भी ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि शादी के बाद भी माला सिन्हा और चिदम्बरम लोहानी लंबे वक्त लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशन में रहे थे।

ऐसे हुई थी माला सिन्हा की CP से मुलाकात

यूं तो माला सिन्हा का जन्म वेस्ट बंगाल के कलकत्ता में हुआ था, लेकिन उनकी जड़े नेपाल से जुड़ी थीं। क्योंकि माला सिन्हा के पिता नेपाली क्रिश्चन थे और मां नेपाली। करियर के शुरुआती दौर में माला सिन्हा ने कई नेपाली फिल्मों में भी काम किया था। ऐसी ही एक नेपाली फिल्म की शूटिंग के लिए माला सिन्हा काठमांठू गई थीं। फिल्म में उनके को-स्टार थे चिदम्बरम प्रसाद लोहानी, जो इंडस्ट्री में CP के नाम से मशहूर थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही माला सिन्हा CP के दिल में बस गई थीं। वहीं माला सिन्हा भी CP को अपना अच्छा दोस्त मानने लगी थीं। 

माला सिन्हा ने CP से तीन बार रचाई शादी

फिल्म खत्म हुई तो माला सिन्हा वापिस मुंबई लौट गईं। मुंबई लौटकर माला सिन्हा को CP के लिए अपने प्यार का अहसास हुआ तो उन्होने अपने दिल का हाल एक खत में लिखकर CP को भेज दिया। खत के ज़रिये इज़हार ए इश्क करने के बाद ही चिदम्बर और माला सिन्हा के बीच मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा था। बाद में जब दोनों ने शादी करने की इच्छा अपने-अपने पेरेंट्स के सामने ज़ाहिर की तो दोनों के ही परिवार शादी को अपने-अपने धर्मों के हिसाब से करवाने पर अड़ गए। बस फिर क्या था, माला सिन्हा और चिदम्बरम प्रसाद लोहानी ने एक या दो नहीं बल्कि तीन बार अलग-अलग रिती-रिवाज़ से शादी करने का फैसला ले लिया।

शादी के बाद भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में थीं माला सिन्हा

माला सिन्हा और CP ने पहले ईसाई धर्म के हिसाब से क्रिश्चन वेडिंग की, इसके बाद इन्होने हिंदू धर्म के हिसाब से सात फेरे लेकर शादी की। और अंत में कोर्ट मैरिज भी की।वैसे माला सिन्हा से शादी से पहले CP ने उनके सामने ये शर्त भी रखी थी कि वो शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेंगी। जिसे शुरुआत में माला सिन्हा ने मान भी लिया था। हांलाकि वो लंबे वक्त तक खुद को फिल्मों से दूर नहीं रख पाईं। और शादी के कुछ वक्त बाद ही वापिस हिंदी फिल्मों में काम करने लगीं।फिल्मों के प्रति इसी जुनून की वजह से उन्हें लंबे वक्त तक अपने पति से दूर भी रहना पड़ता था। दरसअल उन दिनों में CP का नेपाल में रियल एस्टेट बिज़नेस हुआ करता था। जिसकी वजह से वह नेपाल में ही रहते थे। जबकि माला सिन्हा को फिल्मों में काम करने के लिए मुंबई में रहना पड़ता था। हांलाकि ये दूरियां भी उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं डाल पाई थीं। क्योंकि चिदम्बरम प्रसाद लोहानी ने हमेशा एक सच्चे लाइफ पार्टनर की तरह उनका साथ निभाया। बता दें, कि माला सिन्हा और चिदम्बरम प्रसाद लोहानी की एक बेटी हैं जिसका नाम प्रतिभा सिन्हा है।

 

ये भी पढ़ें- 

पहले बंधवाई राखी..फिर रचाई शादी, ऐसी थी बोनी कपूर और श्रीदेवी की लवस्टोरी

अनन्या पांडे ने दिवाली से पहले खरीदा नया घर, देखिए एक्ट्रेस के खूबसूरत आशियाने की झलक

खास होने वाला है दिवाली विकेंड, ओटीटी पर देख सकेंगे ये धमाकेदार फिल्में और वेब सीरीज

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन