1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ग्लैमर की चकाचौंध छोड़ बन गई धर्म गुरु, कभी साउथ सिनेमा पर करती थीं राज, ममूटी-जयराम संग किया काम

ग्लैमर की चकाचौंध छोड़ बन गई धर्म गुरु, कभी साउथ सिनेमा पर करती थीं राज, ममूटी-जयराम संग किया काम

 Published : Jul 11, 2025 07:01 am IST,  Updated : Jul 11, 2025 07:01 am IST

90 के दशक में साउथ सिनेमा पर राज करने वाली मोहिनी उस दौर की टॉप एक्ट्रेसेज में से एक थीं। वह 100 से ज्यादा फिल्मों में अपनी अदाकारी का दमखम दिखा चुकी हैं। लेकिन, अब एक्ट्रेस मोहिनी एक्टिंग से दूर, अमेरिका में एक धर्म गुरु के रूप में अपनी जिंदगी जी रही हैं।

actress mohini- India TV Hindi
मोहिनी ने साउथ में 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। Image Source : INSTAGRAM

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अपने दमदार अभिनय और यादगार किरदारों के कारण दर्शकों के बीच हमेशा सुर्खियों में रहीं। लेकिन बाद में, उन्होंने मनोरंजन जगत से दूरी बना ली और एक्टिंग से किनारा करके अपनी एक अलग दुनिया बसा ली। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं महालक्ष्मी श्रीनिवासन, जिन्हें उनके स्टेज नाम मोहिनी से दुनिया भर में जाना जाता है। उन्होंने बड़े पर्दे पर खूब सफलता हासिल की। लेकिन, इन्हें ये सक्सेस ज्यादा दिनों तक पसंद नहीं आई और उन्होंने सारी मोह माया छोड़कर संन्यास धारण कर लिया और धर्म गुरु बन गई।

साउथ की टॉप एक्ट्रेस बनीं संन्यासी

साउथ एक्ट्रेस मोहिनी का असली नाम महालक्ष्मी श्रीनिवासन हैं। उन्होंने ज्यादातर मलयालम, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में अभिनय किया है। उनका जन्म तमिलनाडु के तंजावुर में हुआ था और उन्होंने चेन्नई के चिल्ड्रन्स गार्डन हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ाई की। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। बाद में, उन्होंने 1991 में फिल्म 'ईरमना रोजवे' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इस फिल्म का लेखन, निर्देशन और निर्माण केयार ने किया था। इस फिल्म में नए कलाकार शिवा, श्रीविद्या और नासर भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बाद में 1992 में इसका हिंदी रीमेक 'अभी अभी' बनाया गया। इस सफलता के बाद, मोहिनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। लेकिन, आपको यकीन नहीं होगा की कभी साउथ सिनेमा के हर सुपरस्टार्स के साथ नजर आ चुकी मोहिनी ने अब फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है।

actress mohini
Image Source : INSTAGRAMएक्ट्रेस मोहिनी एक्टिंग छोड़ बन गईं धर्म गुरु

अब कहां और क्या करती हैं मोहिनी

साउथ में मोहिनी 90 के दशक की ड्रीम गर्ल थीं। उन्होंने 'नादोदी पट्टुक्करन', 'नान पेसा निनैपाथेलम', 'पट्टुकोट्टई पेरियप्पा', 'ई पुझायुम कदन्नु', 'मामा बागुन्नवा' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। शादी के बाद एक सफल करियर होने के बावजूद, मोहिनी सिनेमा जगत से दूर रहीं और अमेरिका में बस गईं। बाद में, उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया और दो बच्चों की मां बनीं। कुछ समय बाद उन्होंने एक बार फिर फिल्मों और टीवी शोज के जरिए वापसी की, जिनमें 'इन्नात्थे चिंताविषयम' जैसी फिल्में शामिल थीं। लेकिन, कुछ समय बाद ही उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया और अचानक से फिल्म इंडस्ट्री से हमेशा के लिए दूरी बना ली। मोहिनी अब अमेरिका में एक ईसाई धर्म प्रचारक बन गई हैं। मोहिनी ने 100 से ज्यादा साउथ इंडियन फिल्मों में काम किया था। मोहिनी ने अपने समय के लगभग हर सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर की थीं, जिसमें ममूटी, मोहनलाल, जयराम, दिलीप जैसे दिग्गज अभिनेता का नाम शामिल है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन