1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अफेयर की खबरों के बीच फिर साथ दिखे Ananya Panday और Aditya Roy Kapur, कैमरे देखते ही एक्ट्रेस ने छिपाया मुंह!

अफेयर की खबरों के बीच फिर साथ दिखे Ananya Panday और Aditya Roy Kapur, कैमरे देखते ही एक्ट्रेस ने छिपाया मुंह!

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 23, 2023 02:36 pm IST,  Updated : Jul 23, 2023 02:36 pm IST

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के डेटिंग की खबरें इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। दोनों की जोड़ी लोगों को पसंद आ रही है। दोनों को एक बार फिर एक साथ स्पॉट किया गया। इस दौरान अनन्या का हाल देखने लायक था।

Aditya Roy Kapur, Ananya Panday, Aditya Roy Kapur Ananya Panday- India TV Hindi
आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे। Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड में रोमांटिक कपल्स खूब सुर्खियां बटोरते हैं। रणबीर और आलिया, कैटरीना और विक्की कौशल के बाद अब चर्चा में अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर हैं। दोनों की डेटिंग की खबर हर ओर छाई हुई है। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। हाल में ही दोनों विदेश में एक लंबी वेकेशन बिताकर भारत वापस आए हैं। वेकेशन से दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं। कुछ तस्वीरों में दोनों एक दूजे की बाहों में नजर आए तो कुछ में दोनों एक दूसरे की आंखों में डूबे दिखे। भारत वापसी के बाद अब दोनों को एक बार फिर साथ देखा गया।

साथ में दिखे अनन्या और आदित्य

शनिवार देर रात की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों एक साथ कार में बैठे नजर आए हैं। आदित्य रॉय कपूर ड्राइविंग सीट पर हैं, वहीं अनन्या पांडे उनके बगल बैठी दिख रही हैं। दोनों एक-दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं। वहीं अनन्या कैमरे को देखकर ब्लश कर रही हैं और अपने मुंह हाथ से छिपा रही हैं। 

लोगों ने की तारीफ
इन तस्वीरों को देखने के बाद कई फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं। वहीं कुछ आलोचना भी कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, 'दोनों मुझे पसंद हैं। साथ में कितने अच्छे लगते हैं। इनका कपल शानदार है।' वहीं एक और शख्स ने लिखा, 'ये दोनों साथ में कितने क्यूट लग रहे हैं।' ज्यादातर लोग दोनों की तारीफ ही कर रहे थे, लेकिन एक ट्रोलर ने लिखा, 'ये सब पेड लोग हैं, जो तारीफ कर रहे हैं।' एक ने लिखा, 'अनन्या कैमरा देखकर ड्रामा कर रही हैं।' वहीं एक और व्यक्ति ने लिखा, 'करण जोहर इनका भी ब्रेकअप करा देगा।'

पहली बार यहां दिखे थे साथ
अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर पहली बार दीवाली पार्टी में एक साथ दिखाई दिए थे। उसके बाद से अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के अफेयर की चर्चा ने जोर पकड़ लिया, लेकिन अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर कभी भी इसे कबूल नहीं किया।  बता दें, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर पुर्तगाल से छुट्टियां मनाकर मुंबई वापस आए हैं। दोनों को अलग-अलग एयरपोर्ट से बाहर निकलते देखा गया था। सामने आए वीडियो में अनन्या पांडे शर्माते नजर आई थीं। 

ये भी पढ़ें: पलक तिवारी के साथ मूवी डेट से बाहर आ रहे थे सैफ के लाडले इब्राहिम, कैमरा देखते ही की ऐसी हरकत!

सालों बाद रतन राजपूत की एक्टिंग से दूरी की वजह आई सामने, बोलीं- हुआ था ऐसा हाल, बर्दाश्त से बाहर...!

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन