1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनन्या पांडे से ब्रेकअप रूमर्स के बीच सारा अली खान के साथ दिखे आदित्य रॉय कपूर, साथ में मनाया इस खास शख्स का बर्थडे

अनन्या पांडे से ब्रेकअप रूमर्स के बीच सारा अली खान के साथ दिखे आदित्य रॉय कपूर, साथ में मनाया इस खास शख्स का बर्थडे

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 09, 2024 10:06 am IST,  Updated : May 09, 2024 10:29 am IST

बॉलीवुड में आए दिन ब्रेकअप-पैचअप का दौर चलता रहता है। हाल में ही अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के ब्रेकअप की रूमर्स चर्चा में आईं। इसके कुछ दिनों बाद ही आदित्य रॉय कपूर सारा अली खान के साथ स्पॉट किए गए हैं। इसकी वीडियो भी वायरल हो रहा है।

Aditya Roy kapur Sara ali khan- India TV Hindi
आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान। Image Source : X

बॉलीवुड के गलियारों में रिलेशनशिप की खबरें छाई रहती हैं। आए दिन ब्रेकअप-पैचअप की अफवाहें सामने आती हैं। कई बार ये अफवाहें सच साबित होती हैं, वहीं कई बार सेलेब्स इन्हें सिरे से नकारते दिखते हैं। हाल में ही एक्टर आदित्य रॉय कपूर और आनन्या पांडे के ब्रेकअप रूमर्स छाए रहे। दोनों ही सितारों ने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है। एक ओर ब्रेकअप की चर्चाएं वहीं दूसरी ओर आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान के साथ स्पॉट किए गए हैं, जिसके बाद से ही दोनों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कहा जा रहा है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं। दोनों एक खास मौके पर साथ दिखे। अब पूरा माजरा क्या है ये आपको बताते हैं।  

साथ में फिल्म कर रहे सारा और आदित्य

आदित्य रॉय कपूर को सारा अली खान के साथ डायरेक्टर अनुराग बसु के बर्थडे पर साथ देखा गया। वैसे बता दें कि सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर को एक साथ 'मेट्रो... इन दिनों' में डायरेक्टर अनुराग बसु ने कास्ट किया है। बुधवार को निर्देशक का जन्मदिन था और इसी खास दिन को उन्होंने करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। इस मौके पर फिल्म के लीड सितारे भी मौजूद रहे। 

वायरल हुआ वीडियो

पार्टी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें डायरेक्टर अपने मेहमानों को जन्मदिन का केक खिलाते दिख रहे हैं। वो सभी के पास जाकर उन्हें केक दे रहे हैं। इसी दौरान वहां सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर भी एक साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इशारों-इशारों में अनुराग और आदित्य रॉय कपूर बात करते भी दिखते हैं। वैसे इसी वीडियो को देखने के बाद लोग इन्हें एक साथ जोड़ रहे हैं, वहीं कई लोग ऐसे हैं जो कह रहे है कि ये दोनों सिर्फ को स्टार्स हैं और दोनों के बीच कुछ भी नहीं चल रहा है। 

यहां देखें वायरल पोस्ट

फैंस का रिएक्शन

एक फैन ने लिखा है, 'वे मेट्रो 2 में काम कर  रहे हैं। यह करण के शो में अनन्या वाले एपिसोड के दौरान सामने आया था।' बता दें, ये अपकमिंग फिल्म 13 सितंबर, 2024 को रिलीज होगी। ये फिल्म 2007 की फिल्म 'लाइफ इन ए मेट्रो' का सीक्वल है। 'मेट्रो इन दिनों' में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेनशर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार अभिनय करते नजर आएंग

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन