1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. साउथ की एक और दमदार फिल्म ने दी दस्तक, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

साउथ की एक और दमदार फिल्म ने दी दस्तक, सोशल मीडिया पर मचा तहलका

 Written By: Himanshi Tiwari
 Published : Dec 29, 2022 09:01 pm IST,  Updated : Dec 29, 2022 09:01 pm IST

अदिवी शेष ने अपनी आगामी फिल्म 'G2' का स्निक पिक शेयर किया। न सिर्फ साउथ में, बल्कि देशभर में उनकी गजब की फैन फॉलोइंग है।

 adivi sesh g2 upcoming movie in 2023- India TV Hindi
adivi sesh Image Source : ADIVI SESH

अभिनेता अदिवि शेष एक ऐसे क्रिटीकली एक्लेम्ड अभिनेता जिन्होंने 2022 की कमर्शियल फिल्म्स 'मेजर' और 'हिट 2' के साथ लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने अपने अब तक के सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट 'G2' की एक झलक साझा की है। गुडाचारी की पहली इंस्टॉलेशन ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी और ऑडियंस को आकर्षित किया था। पहले भाग ने जबरदस्त सफलता हासिल की थी, जिसके बाद अब दूसरे पार्ट की घोषणा की गई है। G2 बिल्कुल वहीं से शुरु होगी, जहां पहले पार्ट का अंत किया गया था।

अदिवी के पोस्टर रिलीज करने के साथ ही इंटरनेट पर तहलका मच गया, यह पोस्टर बहुत ही इंटेंस है। पोस्टर में मुख्य अभिनेता अदिवी शेष को एक बंदूक पकड़े हुए दिखाया गया है जो वास्तव में तारकीय और काफी प्रभावशाली दिखती है। जैसा कि पोस्टर कहता है, फैंस यह जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं कि 9 जनवरी 2023 को क्या होने वाला है। उसी फ्रेंचाइजी का भाग 1, एक दिलचस्प स्पाई थ्रिलर था जिसने दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया था।

अदिवि के पोस्टर रिलीज करने के साथ ही इंटरनेट पर तहलका मच गया। इस इंटेंस पोस्टर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म में अदिवि के साथ शोभिता धुलिपाला और जगपति बाबू अहम किरदारों में हैं। पोस्टर के साथ ही इस स्पाई - थ्रिलर फिल्म के अगले वीडियो रिलीज का भी ऐलान कर दिया गया है। फिल्म के कुछ प्री-विजन वीडियो 9 जनवरी 2023 को लॉन्च किये जाएंगे।

अदिवि शेष जो 2022 में रिलीज हुई बायोग्राफिकल एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मेजर' में अपनी दमदार परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया था और उन्होंने ये साबित किया कि वे एक पैन इंडिया स्टार हैं, अब लोग उन्हें 9 जनवरी 2023 को नए अवतार में देखने के लिए बेकरार हैं। 

ये भी पढ़ें-

इंटीमेट सीन से घबराए हुमायूं सईद, एक्ट्रेस ने इस तरह दूर की को-स्टार की नर्वसनेस

बॉलीवुड गाने पर थिरकती नजर आई जापानी GIRL, दीपिका पादुकोण को किया कॉपी

Bigg Boss: रात के अंधेरे में लिपलॉक करते दिखे ये बिग बॉस कंटेस्टेंट, अब्दु रोजिक ने रंगे हाथ पकड़ा

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन