1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अंशुला कपूर के बाद जाह्नवी कपूर ने भी लगाई अपने रिश्ते पर मुहर, जानें कौन है दोनों बहनों के बॉयफ्रेंड

अंशुला कपूर के बाद जाह्नवी कपूर ने भी लगाई अपने रिश्ते पर मुहर, जानें कौन है दोनों बहनों के बॉयफ्रेंड

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : Nov 08, 2023 12:34 pm IST,  Updated : Nov 08, 2023 12:34 pm IST

अर्जुन कपूर की बहनें अंशुला कपूर औ जाह्नवी कपूर की इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि दोनों के बॉयफ्रेंड्स हैं। दोनों ने ही अपने प्यार का ऐलान कर दिया है और इस मामले में इनको बॉयफ्रेंड भी जरा भी पीछे नहीं हैं।

Anshula Kapoor Janhvi Kapoor - India TV Hindi
जाह्नवी कपूर और अंशुला कपूर अपने बॉयफ्रेंड्स के साथ। Image Source : INSTAGRAM

अंशुला कपूर और जाह्नवी कपूर दोनों ही बोनी कपूरी की बेटियां हैं। जहां जाह्नवी कपूर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं तो वहीं अंशुला ने भी अपनी वेट लॉस जर्नी को लेकर लाइमलाइट लूटी। हाल में ही दोनों बहनों ने अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगाई है। जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड का एक रिएक्शन सामने आया जिसके बाद पक्का हो गया कि जाह्ववी रिलेशनशिप में हैं। जाह्नवी से ठीक दो दिन पहले ही अंशुला ने भी अपने प्यार का ऐलान किया था वो भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर के। 

कैसे हुआ जाह्नवी कपूर के प्यार का ऐलान

पहले आपको बताते हैं कैसे जाह्नवी कपूर के रिलेशनशिप का खुलासा हुआ। जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के अफवाह भरे रिश्ते ने कई अटकलों को हवा दे दी है। हालांकि उन्होंने आधिकारिक तौर पर अपने कनेक्शन को स्वीकार कभी नहीं किया है। कुछ दिन पहले जान्हवी के करीबी दोस्त Orry ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें जान्हवी के कथित बॉयफ्रेंड शिखर के साथ खुशी कपूर, सारा अली खान और सुहाना खान नजर आ रही थीं। वीडियो में शिखर गुलाबी रंग की पोशाक में एक महिला के साथ डांस कर रहे थे, जिससे जाह्नवी की दिलचस्पी बढ़ गई। उन्होंने टिप्पणियों में लड़की की पहचान के बारे में पूछा और शिखर ने जवाब दिया, 'मैं पूरी तरह तुम्हारा हूं।' उल्लेखनीय रूप से, इन टिप्पणियों को हटा दिया गया है, लेकिन इसके स्क्रीनशॉट्स तेजी से वायरल हो रहे हैं। 

यहां देखें जाह्नवी के बॉयफ्रेंड का कमेंट

अंशुला ने भी किया रोमांटिक पोस्ट

वहीं अब बताते हैं कि अंशुला के रिलेशनशिप की खबरें कैसे सोशल मीडिया पर आईं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट कीं। इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा कि जब वो मेरे आसपास होता है या उसकी आंखें मुझे निहार रही होती हैं तो मेरी मुस्कान सबसे बड़ी होती है। तीन तस्वीरों में उन्होंने अपना रोमांटिक अंदाज दिखाया है।

यहां देखें अंशुला का रोमांटिक पोस्ट 

कौन हैं शिखर पहाड़िया और रोहन ठक्कर

पहले आपको जाह्नवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के बारे में बताते हैं। शिखर एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। उनके दादा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री थे। उनका नाम सुशील कुमार शिंदे था। रही बात शिखर की तो वो एक बिजनेसमैन हैं। वहीं रोहन ठक्कर फिल्मी दुनिया से ही आते हैं और स्क्रीन राइटर हैं।

ये भी पढ़ें: क्या है सारा-शुभमन की इस तस्वीर का सच, कहीं रश्मिका से पहले ही तो नहीं हो गए थे AI Deepfake का शिकार

मालदीव में शावर लेते हुए नेहा कक्कड़ ने दिखाया ग्लैमरस अवतार, सरपट वायरल हुईं Photos

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन