1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहले हिट पार्ट के बाद, वेंकी अटलुरी ने 'लकी भास्कर 2' का किया ऐलान, बोले - 'सीक्वल बनाना बड़ी जिम्मेदारी है'

पहले हिट पार्ट के बाद, वेंकी अटलुरी ने 'लकी भास्कर 2' का किया ऐलान, बोले - 'सीक्वल बनाना बड़ी जिम्मेदारी है'

 Published : Jul 31, 2026 06:07 am IST,  Updated : Jul 31, 2026 06:17 am IST

दुलकर सलमान और मीनाक्षी चौधरी स्टारर 'लकी भास्कर' 2024 में थिएटर में रिलीज हुई थी। अब इस हिट फिल्म का सीक्वल भी जल्द ही बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। वेंकी अटलुरी ने खुद 'लकी भास्कर 2' का ऐलान किया है।

Dulquer Salmaan- India TV Hindi
दुलकर सलमान Image Source : INSTAGRAM/@DQSALMAAN

डायरेक्टर वेंकी अटलुरी अपनी अपकमिंग फिल्म 'विश्वनाथ एंड संस' की रिलीज के लिए तैयार हैं, जिसमें सूर्या लीड रोल में हैं। इसकी रिलीज से पहले फिल्ममेकर ने कन्फर्म कर दिया है कि दुलकर सलमान की 'लकी भास्कर' का सीक्वल उनके फ्यूचर लाइनअप का हिस्सा है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में कुछ समय लगेगा, क्योंकि पहले उन्हें दूसरे कमिटमेंट्स पूरे करने हैं। इस फिल्म का पहला पार्ट हिट साबित हुआ था और अब मेकर्स 'लकी भास्कर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर फिर से धमाका करने के लिए तैयार है।

लकी भास्कर का बनेगा सीक्वल

हाल ही में द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया के साथ बातचीत में वेंकी अटलुरी ने कहा, 'लकी भास्कर का सीक्वल मेरे लाइन-अप में है। मुझे इसके लिए कुछ साल चाहिए, क्योंकि उससे पहले मेरे 2 और कमिटमेंट हैं। लकी भास्कर 2 बनाना एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे मुझे कई तरह से एक्सप्लोर करना है। मैं इसे 2 साल में शुरू करूंगा। उससे पहले मैं धनुष सर की फिल्म करूंगा, जो एक कॉप स्टोरी है और एक और बच्चों की फिल्म है जैसे डिज्नी और होम अलोन की फिल्में।' 'लकी भास्कर' के अलावा दुलकर सलमान 'सीता रामम' और 'चार्ली' जैसी फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं।

लकी भास्कर की कहानी

लकी भास्कर एक ब्लैक कॉमेडी हीस्ट ड्रामा है, जिसमें दुलकर सलमान हैं। यह फिल्म भास्कर नाम के एक मिडिल-क्लास परिवार के लड़के की कहानी है, जो अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक साधारण जिंदगी जीता है और साथ ही अपने भाई-बहनों का भी ख्याल रखता है। बैंक कैशियर के तौर पर अपना करियर शुरू करने वाला भास्कर लोगों की बेइज्जती झेलने के बाद वह पैसे के स्कैम में शामिल हो जाता है, जिससे उसे कर्ज से बाहर निकलने में मदद मिलती है। बाकी कहानी यह दिखाती है कि पैसा भास्कर को कैसे बदलता है और क्या उसकी समझदारी उसे उसके कामों के नतीजों से बचाने के लिए काफी है।

दुलकर सलमान का वर्क फ्रंट

दुलकर सलमान अगली बार एक्शन एंटरटेनर 'आई एम गेम' में नजर आएंगे। नहास हिदायत के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में एक्टर एक हाई-स्टेक्स प्लेयर के रोल में हैं और यह 20 अगस्त 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। एक्टर के लाइनअप में 'श्री श्री' और 'आकाश लो ओका तारा' भी हैं।

ये भी पढ़ें - साउथ के दो बड़े स्टार्स के घर रेड, कस्टम ने मारा छापा, लग्जरी कार टैक्स चोरी का है मामला

एक साल में इस सुपरस्टार ने कर डालीं 36 फिल्में, कोई नहीं टोड़ सका रिकॉर्ड, बेटा 13 साल में भी नहीं हासिल कर सका ये मुकाम

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन