1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Breakup की चर्चा के बाद Rakhi sawant ने ब्वॉयफ्रेंड की बुराई, कहा-'ये नल्ला...

Breakup की चर्चा के बाद Rakhi sawant ने ब्वॉयफ्रेंड की बुराई, कहा-'ये नल्ला...

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Oct 03, 2022 08:54 am IST,  Updated : Oct 03, 2022 08:54 am IST

Rakhi sawant : राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ हंसती खिलखिलाती नजर आती हैं। हाल ही में राखी ने सबके सामने आदिल की बुराई की। साथ ही आदिल को नल्ला, भेड़िया कहा ।

Rakhi sawant- India TV Hindi
Rakhi sawant Image Source : RAKHI SAWANT

Highlights

  • राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ हंसती खिलखिलाती नजर आती हैं।
  • राखी ने सबके सामने आदिल की बुराई की।

Rakhi sawant : बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत और उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल काफी चर्चा में रहते हैं। हाल ही में खबर सामने आ रही थी की राखी और उनके ब्वॉयफ्रेंड आदिल का ब्रेकअप हो गया है। बता दें हर समय राखी अपने ब्वॉयफ्रेंड आदिल के साथ हंसती खिलखिलाती नजर आती हैं। हाल ही में राखी ने सबके सामने आदिल की बुराई की। साथ ही आदिल को नल्ला, भेड़िया कहा। ये वीडियो देखकर फैंस काफी हैरान हैं कि आदिल संग इतना खुश रहने वाली राखी को अचानक क्या हो गया है?

Bigg Boss 16: ‘इमली’ फेम सुंबुल तौकीर ने शो में आने के लिए ली मोटी रकम, जानिए कितनी है फीस

हाल ही में राखी को पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान राखी के साथ शुरू में आदिल नजर नहीं आए। इसी बात का फायदा उठाते हुए राखी ने आदिल की बहुत सारी बुराई की। बता दें राखी ने कहा मुझे नहीं पता कि वो नल्ला कहां है? जिसके बाद से ये पोस्ट बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं राखी ने आदिल की बहुत सारी बुराई की। राखी ने आदिल को भेड़िया भी कहा। राखी कहती हैं कि वो हमेशा मेरे साथ खड़ा रहता है। मैं बोल नहीं सकती कि क्या चिपक रहा है.. उसके मासूम चेहरे पर मत जाओ। उसे ये सब मत बताना।

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: इस महीने शो में जान डालने वापस आएंगी पुरानी दयाबेन?, फैंस को दिखाएंगी अपने लेटेस्ट गरबा स्टेप्स

इस वीडियो में पैपराजी राखी से कहते हैं कि आदिल को बिग बॉस में जाना चाहिए ताकि उसका असली चेहरा लोगों के सामने आ सके। राखी कहती हैं कि तभी जाकर आदिल को दाल रोटी के भाव पता चलेंगे। इतना ही नहीं वो दाने-दाने को भी तरस जाएगा। राखी आदिल की इस कदर बुराई कर रही हैं कि फैंस भी वीडियो देखकर हैरान रह गए हैं।

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण इस गंभीर बीमारी से जूझ रहीं हैं, Ranveer singh ने किया खुलासा

 

 

 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन