1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अजय देवगन ने बेहद ही अनोखे अंदाज़ में किया था काजोल को वेडिंग एनिवर्सरी विश करने का प्लान

अजय देवगन ने बेहद ही अनोखे अंदाज़ में किया था काजोल को वेडिंग एनिवर्सरी विश करने का प्लान

 Published : Feb 24, 2022 01:01 pm IST,  Updated : Feb 24, 2022 01:04 pm IST

अजय देवगन और काजोल की शादी को आज 23 साल हो गए हैं। इस खास मौके पर अजय देवगन ने काजोल को विश किया है।

Ajay Devgn and Kajol- India TV Hindi
Ajay Devgn and Kajol Image Source : INSTAGRAM/KAJOL

Highlights

  • अजय देवगन और काजोल ने साल 1999 में गुपचुप शादी रचाई थी
  • यह कपल बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल में से एक है

अजय देवगन और काजोल ने 24 फरवरी 1999 को शादी की थी। आज उनकी शादी की 23वीं सालगिरह है। इस मौके पर अजय देवगन ने काजोल को खास अंदाज़ में विश किया है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से मिलता जुलता कैप्शन दिया है।

देखें अजय देवगन का पोस्ट

अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "1999 -  प्यार तो होना ही था, 2022 प्यार तो हमेशा ही था। हैप्पी एनिवर्सरी काजोल।"

काजोल हमेशा अजय देवगन पर इल्जाम लगाती आईं हैं वह अपनी शादी की एनिवर्सरी भूल जाते हैं। इसे लेकर अजय देवगन ने पहले ही रिमाइंडर सेट कर लिया था।

गुपचुप रचाई थी शादी

उल्लेखनीय है कि अजय देवगन और काजोल ने बहुत ही साधारण तरीके से शादी रचाई थी। वे नहीं चाहते थे कि उनकी शादी लोगों के सामने आए, इसलिए उन्होंने गुपचुप शादी रचाने का फैसला किया। मीडिया को अपने विशेष दिन से दूर रखने के लिए, जोड़ी ने उनसे झूठ भी बोला। जिस जगह पर शादी होनी थी, उसका सही पता बताने के बजाय दोनों ने मीडिया को गलत विवाह स्थल बताया था। अजय देवगन ने भी कई इंटरव्यू में इस बात को कबूला है। उन्होंने अपने घर की छत पर काजोल से शादी की। इस शादी में केवल उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए।

वर्क फ्रंट की बात करें तो अजय देवगन इन दिनों अपनी एक वेब सीरीज रूद्रा के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म मेडे की शूटिंग पूरी की है, इस फिल्में बिग बी भी नजर आने वाले हैं। इसके निर्माता-निर्देशक अजय ही हैं। बिग बी के अलावा, रकुल प्रीत सिंह और अंगिरा धर जैसे कलाकार नज़र आएंगे।

वहीं काजोल हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म 'त्रिभंगा' में नजर आईं थी। अभिनेत्री फिल्म के साथ डिजिटल स्पेस में एंट्री की थी, यह फिल्म मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित एक ड्रामा है। अभिनेत्री रेणुका शहाणे की तरफ से फिल्म का निर्देशित और लेखन किया गया था। इस फिल्म में तन्वी आजमी और मिथिला पालकर भी नजर आईं थी।

यहां पढ़ें

मुंह में बीड़ी लगाई बच्ची की वायरल वीडियो पर छिड़े विवाद को लेकर आया आलिया भट्ट का जवाब

नई बहू का सास शबाना आजमी ने किया वेलकम, शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर बदला नाम

चर्चित फिल्म 'द ग्रेट इंडियन किचन' का बनेगा हिंदी रिमेक, सान्य मल्होत्रा निभाएंगी लीड किरदार
 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन