1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मुंबई इंडियंस की जीत के लिए आकाश अंबानी ने पहले ही किया था टोटका, भगवान के दर से सामने आया वीडियो

मुंबई इंडियंस की जीत के लिए आकाश अंबानी ने पहले ही किया था टोटका, भगवान के दर से सामने आया वीडियो

 Written By: Jaya Dwivedie @JDwivedie
 Published : May 22, 2025 08:04 am IST,  Updated : May 22, 2025 08:04 am IST

आकाश अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो मुंबई इंडियंस के मैच से कुछ घंटों पहले का है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का यही कहना है कि आकाश अंबानी ने पहले ही जीते के लिए टोटका कर दिया था।

Akash ambani- India TV Hindi
आकाश अंबानी। Image Source : INSTAGRAM

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 21 मई को शानदार खेल देखमे को मिला। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच का आयोजन किया गया था। इस मौच में मुंबई ने दिल्ली को करारी शिकस्त दी। दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई ने बुरी तरह हरा दिया। अब इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अंबानी परिवार के बड़े बेटे आकाश अंबानी नजर आ रहे हैं और इसे देखने के बाद लोगों का कहना है कि मुंबई इंडियंस की जीत के पीछे आकाश अंबानी का ही हाथ हैं। अब आखिर ऐसा क्यों कहा जा रहा है, ये हम आपको बताते हैं और साथ ही लोगों के मजेदार रिएक्शन पर नजर डालते हैं। 

आकाश अंबानी पहुंचे थे मंदिर

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि पूरा अंबानी परिवार कितना धार्मिक और आध्यात्मिक है। हर खास मौके से पहले और बाद में ये भगवान का आशीर्वाद लेना कभी नहीं भूलते। ठीक ऐसा ही बीते दिन भी देखने को मिला। बीते दिन हुए मैच से कुछ घंटों पहले आकाश अंबानी अकेले ही अपनी कड़ी सिक्योरिटी के साथ मुंबई के बाबुलनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने खास पूजा अर्चना की। ये वीडियो मैच से कुछ घंटों पहले ही पैपराजी इंस्टा हैंडल वरिंदर चावला पर पोस्ट किया गया और इसके कैप्शन में लिखा था, 'मैच से पहले आकाश ने किए बाबुलनाथ मंदिर में दर्शन।' सामने आए वीडियो में आकाश अंबानी व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में नंगे पांव नजर आ रहे हैं। उन्हें मंदिर की सीढ़ियों से नीचे आते देखा जा सकता है और इसके बाद ही वो नीचे पहुंचकर एक छोटे मंदिर के बार भी हाथ जोड़कर भगवान का आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। 

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोग इसे मुंबई इंडियंस की जीत से जोड़कर देख रहे हैं। लोगों का कहना है कि मुंबई इंडियंस की जीत के लिए पहले ही आकाश अंबनी ने टोटका कर दिया था। उन्होंने भगवान से जीत की दुआ मांग ली थी। इतना ही नहीं कई लोगों ने कहा कि उनकी भगवान में आस्था ही जीत का कारण बनी है। एक शख्स ने लिखा, 'मुंबई की जीत के लिए वो भगवान के दर पर पहुंचे थे और उन्हें असर प्रसाद भी मिल गया।' एक शख्स ने लिखा, 'आकाश ने पहले ही टोटका कर दिया था इस दिल्ली हार गई।' एक और शख्स ने लिखा, 'दिल्ली की हार के पीछे आकाश ही हाथ है।' इस तरह के कई और कमेंट देखने को मिल रहे हैं। 

मैच से जुड़ी जानकारी

एमआई ने बुधवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) का कचूमर निकाल दिया और 59 रनों से जीत का परचम लहराया। मुंबई के खाते में 13 मैचों में 16 अंक हो गए हैं और तालिका में चौथे स्थान पर आ गया है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180/5 रन बनाए। दिल्ली की टीम 121 रन पर सिमट गई, जिसमें कोई भी बल्लेबाज प्रभावी पारी नहीं खेल सका। इस जीत के साथ मुंबई ने प्लेऑफ में चौथे स्थान पर अपनी जगह पक्की की, जबकि दिल्ली की टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन